मुखिया प्रत्याशी विक्की कुमार ने पंचायत के संपूर्ण विकास के लिए मतदाताओं से वोट देने की अपील की

रिपोर्ट: निरंजन कुमार

फुलवारीशरीफ प्रखंड के मैनपुर अंदा पंचायत से मुखिया प्रत्याशी विक्की कुमार अपनी जीत के प्रति पूरी  तरह से आश्वस्त हैं| उन्होंने कहा कि इस बार के चुनावी रणभूमि में उनका किसी से मुकाबला नही है| जनता का भरपूर समर्थन उन्हें मिल रहा है और 15 नवंबर को मतदान के रूप में हर धर्म-सम्प्रदाय के लोग अपना आशीर्वाद देने के लिए तैयार बैठी है| उल्लेखनीय है कि विक्की कुमार सामाजिक कार्यों में काफी सक्रिय रहते हैं| हर मौकों पर तथा लोगों की हर जरूरतों में उपस्थित रहने की इनकी हर मुमकिन कोशिश होती है| यही कारण है कि वे अपने पंचायत में काफी लोकप्रिय है| इस बार कुल 11 चरणों में मतदान कराए जाएंगे। 15 नवंबर को सातवें चरण में फुलवारी शरीफ दनियावां, पटना सदर प्रखंड सहित कुल 63 प्रखंडों में मतदान कराए जायेंगे| इसे ध्यान में रखते हुए मुखिया प्रत्याशी विक्की कुमार प्रतिदिन जनसंपर्क अभियान के जरिये हर किसी के घर अपनी उपस्थिति दर्ज कराकर अधिक से अधिक लोगों का समर्थन हासिल करने की कवायद में जुटे हुए हैं|

पांचवां चरण : 24 अक्टूबर 38 जिलों में 58 प्रखंड में 
छठा चरण : 03 नवंबर 37 जिलों के 57 प्रखंड में 
सातवां चरण : 15 नवंबर को 37 जिलों के 63 प्रखंड में 
आठवां चरण : 24 नवंबर को  36 जिलों के 55 प्रखंड में 
नौवां चरण :  29 नवंबर को 35 जिलों के 53 प्रखेंड में 
10 वां चरण : 08 दिसंबर 34 जिलों के 54 प्रखंड में 
11 वां चरण :  12 दिसंबर को 20 जिलों के 38 प्रखंड में

विक्की कुमार ने जाति-पाति, धर्म-सम्प्रदाय से इतर पंचायत के सम्पूर्ण विकास के लिए 15 नवंबर को मतदाताओं से वोट देने की अपील की है| उन्होंने कहा कि सुचना तकनीक के इस दौर में जनता जागरूक हो चुकी है| लोक-लुभावन नारों और झूठे वादें करनेवालों लोगों के झांसे में आकर ठगी की शिकार नही होगी| उन्होंने कहा कि मुखिया प्रतिनिधि के रूप में वे पंचायत के लोगों की हितों को ध्यान में रखते हुए काम करेंगे| पंचायत के अंदर राज्य एवं केंद्र सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ घर-घर तक पहुंचे इसके लिए वे भरपूर प्रयास करेंगे| अपनी जीत सुनिश्चित करने के लिए वे लगातार जनसंपर्क कर करने के साथ-साथ लोगों की समस्याओं से भी रूबरू हो रहे हैं| उनकी माने तो पंचायत के विकास के लिए जो काम करेगा लोगों के दिल में वही राज करेगा| विक्की कुमार  की माने तो पंचायत के विकास के लिए जाति-धर्म सम्प्रदाय से उपर उठकर लोग जीत का सेहरा उनके सिर बांधने के लिए तैयार बैठें है| 

पत्रकारों से बातचीत के क्रम में मुखिया प्रत्याशी विक्की कुमार ने कहा कि जन-जन तक बुनियादी सुविधाएं पहुंचे इसके लिए वे हर मुमकिन कोशिश करेंगे| जन कल्याण के लिए वे निरंतर संघर्षशील एवं सक्रिय रहेंगे| सात निश्चय योजना के तहत हर घर नल जल योजना, हर घर शौचालय निर्माण, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, राशन कार्ड, पीएम आवास योजना, हर घर तक गली नाली का निर्माण जैसी सरकार की सभी जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ लोगों तक पहुंचाने के लिए वे प्रतिबद्ध हैं| 


Create Account



Log In Your Account