वनबंधु परिषद पटना महिला समिति द्वारा गोदान कार्यक्रम का हुआ आयोजन

रिपोर्ट: किरन पाण्डेय

पटना : वनबन्धु परिषद पटना की महिला समिति द्वारा नागाबाबा ठाकुरबाड़ी प्रांगण में कार्तिक के पुण्य माह में गोदान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में वनबन्धु परिषद पटना की महिला समिति द्वारा देशी गायों का दान किया गया|
महिला समिति की अध्यक्षा केशरी अग्रवाल ने कहा कि गोदान का विशेष महत्व है। भारतीय संस्कृति में गौ को माता मानकर पूजा जाता है| उन्होंने कहा कि गायों की संख्या में निरंतर कमी हो रही है और बिहार में देशी गाय लुप्तप्राय होने के कगार पर है। यह बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण और चिंतनीय है| गाय बचाओ और उनकी संख्या बढ़ाओ के प्रति लोगों को जागृत करने हेतु वनबन्धु परिषद पटना की महिला समिति दृढ संकल्पित है| गौ-पालन के लिए अधिक से अधिक लोगों को प्रेरित एवं जागरूक करना है| इस गोदान कार्यक्रम का यही मुख्य उद्देश्य है और यह पुनीत कार्य सभी के सहयोग से ही संभव हुआ है। 
केशरी अग्रवाल ने कहा कि गाय पालने वाले लोगों के अनेक रोग नष्ट हो जाते हैं| गायों के साथ रहने एवं उसे प्रेम से सहलाने मात्र से कष्ट दूर होते हैं| गौ-माता के द्वारा दिए जाने वाले हर पदार्थ गुणों से युक्त और जीवनदायी है| 

आचार्य विनोद झा वैदिक ने बताया कि शास्त्रानुसार गोदान से हमारी सात पीढ़ियों के दोष नष्ट हो जाते है। गोदान को सर्वश्रेष्ठ दान कहा जाता है| गाय ने भले ही सारे विश्व वसुधा को बनाया ना हो किन्तु वह पोषण संवर्धन सभी का करती है| इसी से हमारे यहाँ कहा गया है गावो विश्वस्य मातरः| वह न केवल मनुष्य बल्कि, पशु-पक्षी, नदी, तालाब, खेत, जंगल, हवा, पानी आकाश आदि सभी का पालन पोषण करती है| वातावरण को शुद्ध एवं पवित्र रखती है| 
सचिव मीना अग्रवाल ने बताया कि जिन देशी गायों को आज समिति की तरफ से दान किया जा रहा है| ये गाय बक्सर में राम जानकी मन्दिर में दी जायेगी। देशी गाय के लाभ सर्वविदित है। उन्होंने कहा कि माता तो माता ही है, किन्तु जिस दिन हमारा ध्यान मात्र दूध देने वाले गुण से हटकर उसके पालन पोषण संरक्षण करनेवाले गुणों पर जाएगा तो हम सब सुखी हो जायेंगे|
इस अवसर पर वनबन्धु परिषद पटना चैप्टर के संरक्षक राधेश्याम बंसल, अध्य्क्ष विजय किशोरपुरिया,  कार्यकारी अध्यक्ष रमेश गुप्ता, सचिव सुजीत सिंघानिया, कोषाध्यक्ष गोपाल मोदी, कमल नोपानी,  चेतन अग्रवाल,  प्रकाश अग्रवाल, एम.पी. जैन, महिला समिति की कोषाध्यक्ष नीलम केजरीवाल, सीता बंसल, कांता अग्रवाल,  नीना मोटानी, परमात्मा भगत, नीता गोयल, रितु अग्रवाल, मंजू अग्रवाल, लीलावती, विमला पोद्दार, रेखा अग्रवाल सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे|


Create Account



Log In Your Account