पुलिस ने महिलाओं को बेरहमी से पीटा, फटे कपड़ों में ऐसे पड़ी रही सड़क पर

रिपोर्ट: ramesh pandey

भागलपुर.बिहार के भागलपुर का डीएम ऑफिस परिसर गुरुवार को रणक्षेत्र में बदल गया। पुलिस ने अनशन कर रहे लोगों पर लाठीचार्ज कर दिया। इस दौरान महिलाओं को बेरहमी से पीटा गया। लाठीचार्ज के दौरान महिलाओं के कपड़े फट गए। पुलिस की मार से कई महिलाएं बेहोश हो गईं, उन्हें बुरी तरह घसीटा गया। महिलाएं हुईं निर्वस्त्र, बच्चे गोद से गिरे... - डीएम ऑफिस परिसर में लाठीचार्ज होते ही भगदड़ मच गई। इस दौरान महिलाएं निर्वस्त्र भी हो गईं। - कई महिलाएं जमीन पर गिर गईं। कुछ महिलाओं के गोद में बच्चे थे। वे जमीन पर गिर गए। बच्चों को भी चोटें आई। - पुलिस ने घसीटते हुए सभी महिलाओं को वहां से बाहर निकाला। लाठीचार्ज और पत्थरबाजी में आधा दर्जन से अधिक महिलाओं को चोटें आईं। - पुलिस ने घायलों को एंबुलेंस से मेडिकल कॉलेज अस्पताल भिजवाया। - पुलिस ने अनशन पर बैठे जन संसद के सदस्यों को भी खदेड़ा और उनका टेंट- शामियाना उखाड़ कर कब्जे में ले लिया। जमीन की मांग कर रहे थे भूमिहीन, पुलिस ने बरपाया कहर - कलेक्ट्रेट परिसर में चार दिन से भूमिहीनों को जमीन का पर्चा दिलाने की मांग को लेकर अनशन पर बैठे लोग 1:35 बजे अचानक उग्र हो गए। - करीब 250 से 300 की संख्या में महिला पुरुष जबरन डीएम ऑफिस परिसर के अंदर घुस गए और डीएम के चैंबर में घुसने का प्रयास करने लगे। - करीब 200 लोग धरनास्थल के पास मौजूद थे। वहां मौजूद गार्ड ने जब उन्हें रोका तो वे चैंबर का गेट तोड़ने लगे। - इसकी जानकारी मिलते ही तिलकामांझी पुलिस मौके पर पहुंची और लाठी भांज कर खदेड़ना शुरू कर दिया। - थोड़ी देर बाद सदर एसडीओ कुमार अनुज, डीएसपी सिटी शहरयार अख्तर आदि पुलिस बल के साथ पहुंचे और लाठीचार्ज का आदेश दिया। - लाठीचार्ज के बाद बाहर निकल रहे लोगों ने पथराव शुरू कर दिया। इसके बाद पुलिस ने भी पथराव किया। लोग इधर-उधर भागने लगे। - कई लोगों के चप्पल-जूते और शॉल डीएम ऑफिस परिसर में पड़े मिले। - लाठीचार्ज पथराव में कुल छह लोग गंभीर रूप से घायल हुए, जिन्हें मायागंज अस्पताल में भर्ती कराया गया है। - इस मामले में छह लोगों को गिरफ्तार किया गया है।


Create Account



Log In Your Account