पति को छोड़ पैसों के लिए सैलून चलाने लगी थीं रणबीर की मां, ये थी वजह

रिपोर्ट: ramesh pandey

मुंबई.बॉलीवुड एक्टर ऋषि कपूर 4 सितंबर को 65 साल के हो गए हैं। ऋषि ने बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट पहली बार पापा राज कपूर की फिल्म 'मेरा नाम जोकर'(1970) में काम किया था। इसके लिए उन्हें नेशनल फिल्म अवॉर्ड मिला। हालांकि ऋषि की बतौर हीरो पहली फिल्म 1973 में आई 'बॉबी' रही। जिसने उन्हें रातोंरात स्टार बना दिया। बर्थडे के मौके पर हम आपको बता रहे हैं ऋषि कपूर की लाइफ से जुड़े 6 इंट्रेस्टिंग फैक्ट्स।ऋषि को छोड़ने के बाद सैलून चलाने लगी थीं नीतू... - ऋषि और नीतू 1973 से 1981 से एकसाथ 12 फिल्मों में काम किया। - इसी बीच दोनों में प्यार हुआ और लंबे टाइम तक डेटिंग के बाद 22 जनवरी 1980 में शादी कर ली थी। - शादी के बाद दोनों के दो बच्चे बेटी रिद्धिमा और बेटा रणबीर हुआ। लेकिन 1990 से इनके रिश्तों में काफी सारी परेशानियां आने लगीं। - इन परेशानियों की वजह ऋषि की शराब बनीं। खबरें आईं कि नशे में उन्होंने नीतू पर कई बार हाथ भी उठाया। - इस वजह से परेशान होकर नीतू ने लीगल कदम उठाया और पति के खिलाफ डोमेस्टिक वॉइलेंस का केस दर करा दिया। - यही नहीं खबरें तो यहां तक आईं कि नीतू, ऋषि से इतना परेशान को गई थीं कि उन्होंने घर छोड़ दिया। - जैसा कि नीतू ने शादी के बाद फिल्मों में काम करना बंद कर दिया था ऐसे में उन्होंने पैसों के लिए खुद का सैलून खोलकर चलाना शुरु कर दिया था। - कुछ टाइम बाद दोनों के रिश्तों में प्रॉब्लम्स थोड़ी कम हुईं और नीतू ने वापस आकर पति ऋषि और बच्चों के संभालना बेहतर समझा।


Create Account



Log In Your Account