नागरिकता कानून का विरोध कर रहे छात्रों के समर्थन में इंडिया गेट पर प्रियंका गांधी का धरना

रिपोर्ट: रमेश पाण्डेय

नागरिकता (संशोधन) कानून को लेकर जामिया मिलिया इस्लामिया (दिल्ली) और अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी के छात्रों के विरोध प्रदर्शन के दौरान हुई पुलिस की बर्बरतापूर्ण कार्रवाई और महिलाओं की सुरक्षा के मुद्दे को लेकर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा इंडिया गेट पर धरना दिया| प्रियंका गांधी के साथ इस धरना में पूर्व रक्षा मंत्री एके एंटनी, अहमद पटेल, गुलाम नबी आजाद, केसी वेणुगोपाल और पीएल पुनिया समेत पार्टी के कई बड़े नेता मौजूद रहें| नागरिकता कानून के मद्देनजर विरोध प्रदर्शन को देखते हुए डीएमआरसी ने ऐतिहयात के तौर पर पटेल चौक, केंद्रीय सचिवालय, उद्योग भवन मेट्रो के एंट्री और एग्जिट गेट को बंद कर दिया है| पटेल चौक और उद्योग भवन मेट्रो स्टेशन पर मेट्रो नहीं रुकेगी|

दिल्ली मध्य के पुलिस उपायुक्त मनदीप सिंह रंधावा के मुताबिक जामिया मिलिया इस्लामिया यूनिवर्सिटी में प्रदर्शनकारी छात्रों और पुलिस के बीच रविवार को हुए संघर्ष में 30 पुलिसकर्मी घायल हुए हैं| उन्होंने कहा कि इस दौरान लगभग 100 निजी वाहन क्षतिग्रस्त हुए हैं| इस दौरान 39 प्रदर्शनकारी घायल हुए हैं| उन्होंने बताया कि मामले की जांच अपराध शाखा को सौंप दी गई है|

गौरतलब है कि रविवार को दक्षिण दिल्ली में भीड़ ने पुलिसकर्मियों, आम नागरिकों व मीडिया को निशाना बनाया था| भीड़ ने दक्षिणी दिल्ली के कुछ इलाकों को कब्जे में ले लिया| प्रदर्शनकारियों के हिंसक होने व पुलिस के साथ झड़प के पांच घंटे बाद पुलिस ने जामिया नगर में फ्लैग मार्च किया| पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को तितर-बितर करने के लिए आंसू गैस के गोले भी दागे| हिंसक भीड़ ने पुलिसकर्मियों की बड़ी टुकड़ी से संघर्ष किया और मीडिया पर भी पथराव किया| नाराज भीड़ ने बसों को आग लगा दिया या क्षतिग्रस्त किया और इसके अलावा कारों व एक बाइक को निशाना बनाया| पथराव में दो दमकल अधिकारी घायल हो गए| नए नागरिकता अधिनियम को लेकर दक्षिण दिल्ली में करीब एक घंटे तक प्रदर्शन चला|

 

 

 


Create Account



Log In Your Account