वीर सावरकर महान थे और हमेशा महान रहेंगे : संजय राउत

रिपोर्ट: रमेश पाण्डेय

मध्‍य प्रदेश की राजधानी भोपाल के बैरागढ़ में आयोजित कांग्रेस सेवादल के राष्ट्रीय प्रशिक्षण शिविर में वीर सावरकर और नाथूराम गोडसे के संदर्भ में वितरित किये गये विवादित बुकलेट पर शिवसेना नेता संजय राउत ने कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए इसे ओछी मानसिकता का नतीजा बताया है| उन्होंने कहा कि वीर सावरकर महान थे और हमेशा महान रहेंगे| राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की तर्ज पर मध्‍य प्रदेश में कांग्रेस सेवादल ने कैडर तैयार करने के मकसद से भोपाल के बैरागढ़ में शिविर लगाया है| 2 जनवरी से प्रारंभ हुए कांग्रेस सेवादल के राष्ट्रीय प्रशिक्षण शिविर में साहित्य का वितरण किया गया है जिसमें नाथूराम गोडसे और सावरकर के विवादित संबंधों का जिक्र है| वितरित साहित्य भाजपा, संघ और सावरकर तक ही सीमित है| साहित्य में संघ और भाजपा पर भी जमकर हमले बोले गए हैं.

शिवसेना के अलावे बीजेपी ने भी वितरित किये गये विवादित साहित्य पर कड़ी प्रतिक्रिया दी है| भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं विधायक रामेश्वर शर्मा ने कहा है कि कांग्रेस लगातार वीर सावरकर की छवि को बिगाड़ने का प्रयास करती रही है और अब उसने उन्हें मुस्लिम विरोधी बताकर नया पैंतरा खेला है| कांग्रेस को देश की जनता के सामने यह स्पष्ट करना चाहिए कि अगर वीर सावरकर मुस्लिम विरोधी थे, तो क्या कांग्रेस मुस्लिम भक्त है? श्री शर्मा ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने देश का सही इतिहास बनने ही नहीं दिया| कांग्रेस ने वीर सावरकर, गुरु गोविंद सिंह, महाराणा प्रताप और वीर शिवाजी जैसे महापुरुषों के साथ भी अन्याय किया है|

 


Create Account



Log In Your Account