मैदानी इलाकों में आगरा सबसे ठंडा 3 डिग्री तक लुढ़का पारा, दिल्ली में घना कोहरा

रिपोर्ट: साभारः

नई दिल्ली. देश के उत्तरी और पूर्वी इलाके में जबर्दस्त ठंड पड़ रही है। दिल्ली-एनसीआर में शनिवार सुबह कई जगहों पर घना कोहरा छा गया। उत्तर प्रदेश में आगरा में 3 डिग्री तापमान रिकॉर्ड किया गया। बताया जा रहा है कि आगरा में तापमान में और गिरावट आएगी। वहीं, मनाली में माइनस 3 डिग्री पारा रिकॉर्ड किया गया। श्रीनगर, गुलमर्ग में भी पारा शून्य से नीचे लुढ़क गया है। विभिन्न शहरों में सुबह 7 बजे का तापमान अमृतसर 5 डिग्री सेल्सियस जयपुर 5 माउंट आबू 5 पूर्वानुमान जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, दिल्ली, राजस्थान, हरियाणा, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, बिहार, समेत कई उत्तर और पूर्वी राज्यों में घना कोहरा छाया रहेगा। यातायात बुरी तरह प्रभावित कोहरे के चलते करीब 150 ट्रेनें लेट चल रही हैं। ट्रेनों के संचालन की स्थिति का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि दिल्ली से कानपुर के बीच चलने वाली शताब्दी ट्रेन 11 घंटे की देरी से पहुंची। ऐसा ही हाल कई राजधानी ट्रेनों का भी रहा। घने कोहरे के कारण इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट से उड़ानों के संचालन में देरी और रद्द होने का सिलसिला जारी है। शुक्रवार को करीब 100 उड़ानों की आवाजाही में देरी हुई। करीब 24 उड़ानों को रद्द कर दिया गया।


Create Account



Log In Your Account