बिहार की 40 लोकसभा सीटों में से 39 पर एनडीए का लहराया परचम

रिपोर्ट: शिलनिधि

पटना : बिहार की सभी 40 लोकसभा सीटों में से 39 संसदीय क्षेत्रों में एनडीए ने अपना परचम लहराने में कामयाब हुआ है| इस बार बेगुसराय लोकसभा की सीट पर पूरे देश की नजर टिकी थी जहाँ से भाजपा नेता गिरिराज सिंह और सीपीआई प्रत्याशी कन्हैया कुमार के बीच रोचक मुकाबला था| लेकिन चुनावी अखाड़े में गिरिराज सिंह ने कन्हैया कुमार को चार लाख बीस हजार वोट से करारी मात देने में सफल हुए| बिहार में किसने कहाँ से जीत दर्ज की| इसकी सूची निम्न प्रकार है|

  1. औरंगाबाद: भाजपा के सुशील कुमार सिंह ने हिंदुस्तान आवाम मोर्चा के उपेंद्र प्रसाद को 67 हजार वोट से आगे।
  2. बांका: जदयू के गिरिधारी यादव राजद के जय प्रकाश नारायण यादव को 1.91 हजार वोट से हराया। 
  3. बेगूसराय: भाजपा के गिरिराज सिंह ने कन्हैया को 4.20 लाख वोट से हराया। तनवीर तीसरे नंबर पर रहे।
  4. भागलपुर: जदयू के अजय कुमार मंडल ने राजद उम्मीदवार बुलो मंडल को 2.53 लाख वोट से हराया। 
  5. बक्सर: भाजपा प्रत्याशी अश्विनी चौबे ने राजद के जगदानंद सिंह को 1.15 लाख वोट से हराया। 
  6. दरभंगा: भाजपा उम्मीदवार गोपालजी ठाकुर ने राजद प्रत्याशी अब्दुल बारी सिद्दीकी को 2.68 लाख वोट से हराया। 
  7. गया: जदयू प्रत्याशी विजय कुमार मांझी ने हम पार्टी के जीतनराम मांझी को 1.52 लाख वोट से हराया। 
  8. गोपालगंज: जदयू के आलोक कुमार सुमन ने राजद उम्मीदवार सुरेंद्र राम को 2.84 हजार वोट से हराया। 
  9. हाजीपुर: लोजपा प्रत्याशी पशुपति कुमार पारस ने राजद के शिवचंद्र राम को 2.02 लाख वोट से हराया। 
  10. जहानाबाद: राजद उम्मीदवार सुरेंद्र प्रसाद यादव और जदयू के चंद्रेश्वर प्रसाद के बीच कांटे की टक्कर हुई। चंद्रेश्वर 1112 वोट से जीते। 
  11. जमुई: लोजपा उम्मीदवार चिराग पासवान ने रालोसपा के भूदेव चौधरी को 2.40 लाख वोट से हराया। 
  12. झंझारपुर: जदयू के रामप्रीत मंडल ने राजद उम्मीदवार गुलाब यादव को 3.21 लाख वोट से हराया। 
  13. काराकाट: रालोसपा अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा को जदयू के महाबली सिंह ने 87 हजार वोट से हराया। 
  14. कटिहार: जदयू के दुलालचंद गोस्वामी ने कांग्रेस उम्मीदवार तारिक अनवर को 58 हजार वोट से हराया। 
  15. खगड़िया: लोजपा के चौधरी महबूब अली कैसर ने वीआईपी प्रत्याशी मुकेश सहनी को 2.04 लाख वोट से हराया। 
  16. किशनगंज: कांग्रेस प्रत्याशी डॉ. मोहम्मद जावेद ने जदयू के सैय्यद महमूद अशरफ को 34 हजार वोट से हराया।
  17. मधेपुरा: जदयू के दिनेश चंद्र यादव ने शरद यादव को 2.74 हजार वोट से हराया। पप्पू यादव तीसरे नंबर पर रहे।
  18. मधुबनी: भाजपा के अशोक कुमार यादव ने वीआईपी के बद्री पूर्वे को 4.54 लाख वोट से हराया। 
  19. महाराजगंज: बीजेपी के जनार्दन सिंह सिग्रीवाल ने राजद प्रत्याशी रणधीर सिंह को 2.29 हजार वोट से हराया।
  20. मुंगेर: जदयू के ललन सिंह ने कांग्रेस प्रत्याशी नीलम देवी को 1.39 लाख वोट से हराया।
  21. मुजफ्फरपुर: भाजपा के अजय निषाद ने वीआईपी के राजभूषण चौधरी को 4.07 लाख वोट से हराया। 
  22. नालंदा: जदयू के कौशलेंद्र कुमार ने हम प्रत्याशी अशोक कुमार आजाद को 2.02 लाख वोट से हराया।
  23. नवादा: लोजपा के चंदन सिंह ने राजद प्रत्याशी विभा देवी को 1.47 लाख वोट से हराया।
  24. पश्चिम चंपारण: भाजपा के डॉ. संजय जायसवाल ने रालोसपा के बृजेश कुमार कुशवाहा को 3.06 लाख वोट से हराया। 
  25. पाटलिपुत्र: भाजपा उम्मीदवार रामकृपाल ने मीसा भारती को 40 हजार से ज्यादा वोट से हराया। 
  26. पटना साहिब: बीजेपी प्रत्याशी रविशंकर प्रसाद ने कांग्रेस के शत्रुघ्न सिन्हा को 2.79 लाख वोट से हराया। 
  27. पूर्णिया: जदयू के संतोष कुमार ने कांग्रेस के उदय सिंह को 2.63 लाख वोट से हराया। 
  28. पूर्वी चंपारण: भाजपा के राधामोहन सिंह ने रालोसपा उम्मीदवार आकाश कुमार सिंह को 2.86 लाख वोट से हराया। 
  29. समस्तीपुर: लोजपा के रामचंद्र पासवान ने कांग्रेस के अशोक कुमार को 2.51 हजार वोट से हराया। 
  30. सारण: भाजपा के राजीव प्रताप रूडी ने चंद्रिका राय को 1.36 लाख वोट से हराया।
  31. सासाराम: भाजपा के छेदी पासवान ने कांग्रेस प्रत्याशी मीरा कुमार को 1.66 लाख वोट से हराया।
  32. शिवहर: भाजपा की रामा देवी ने राजद प्रत्याशी फैसल अली को 3.34 लाख वोट से हराया।
  33. सीतामढ़ी: जदयू के सुनील कुमार पिंटू ने राजद के अर्जुन राय को 2.5 लाख वोट से हराया। 
  34. सीवान: जदयू की कविता सिंह ने राजद प्रत्याशी हेना शहाब को 2.16 लाख वोट से हराया। 
  35. सुपौल: जदयू के दिलेश्वर कामत ने कांग्रेस प्रत्याशी रंजित रंजन को 2.66 लाख वोट से हराया। 
  36. उजियारपुर: भाजपा के नित्यानंद राय ने रालोसपा प्रत्याशी उपेंद्र कुशवाहा को 2.75 लाख वोट से हराया।
  37. वैशाली: लोजपा की वीणा देवी ने राजद प्रत्याशी रघुवंश प्रसाद सिंह को 3.34 लाख वोट से वोट से हराया।
  38. वाल्मीकिनगर: जदयू के वैद्यनाथ प्रसाद महतो ने कांग्रेस के शाश्वत केदार को 3.53 लाख वोट से हराया।
  39. अररिया: भाजपा के प्रदीप कुमार सिंह ने राजद प्रत्याशी सरफराज आलम को 1.37 लाख वोट से हराया।
  40. आरा: भाजपा के आरके सिंह ने सीपीआई प्रत्याशी राजू यादव को 1.18 लाख वोट से हराया।

 


Create Account



Log In Your Account