आज मुंबई में होगा प्रियंका और निक का दूसरा रिसेप्शन

रिपोर्ट: प्रीतम दुबे

1-2 दिसंबर को जोधपुर के उम्मेद भवन में शादी करने के बाद प्रियंका चोपड़ा अपने मुंबई रिसेप्शन की तैयारियों में जुटी हुई हैं। पहले प्रियंका 20 दिसंबर को मुंबई के होटल ताज लैंड्स में अपनी रिसेप्शन पार्टी रखने जा रही थीं लेकिन अब यह रिसेप्शन 19 दिसंबर को होगा। इस रिसेप्शन का नया कार्ड सामने आया है। मुंबई रिसेप्शन के लिए प्रियंका-निक ने बॉलीवुड जगत की बड़ी हस्तियों को न्यौता भेजा है। 

  1. ईशा अंबानी की शादी से लौटने के कुछ ही देर बाद ही निक जोनस को न्यूयॉर्क जाना पड़ा था। पिछले गुरुवार अर्ली मॉर्निंग प्रियंका पति को छोड़ने एयरपोर्ट पहुंची थीं। हालांकि रिसेप्शन के लिए निक वापस इंडिया आ जाएंगे।
  2. रिपोर्ट्स की मानें तो हाल ही में शॉर्ट हनीमून मनाकर ओमान से लौटीं प्रियंका अपनी फिल्म द स्काई इज पिंक की शूटिंग पूरी करने अहमदाबाद जाएंगी। इसके अलावा उनके पास कुछ और प्रोजेक्ट भी हैं। फिल्म की शूटिंग पूरी करने के बाद वे दोबारा पति के साथ 27 दिसंबर को हनीमून के लिए रवाना होंगी। वे जनवरी के पहले हफ्ते में लौट आएंगी।

 


Create Account



Log In Your Account