बाल-बाल बचे पश्चिम चंपारण सीट से भाजपा प्रत्याशी संजय जायसवाल

रिपोर्ट: इन्द्रमोहन पाण्डेय

लोकसभा चुनाव के छठवें चरण में बिहार के आठ सीटों पर हिंसक घटनाओं के बीच 59.29 प्रतिशत वोटिंग हुई। पश्चिम चंपारण सीट से भाजपा प्रत्याशी संजय जायसवाल पर नरकटिया के बूथ संख्या 162 पर लाठी-डंडे से लैस भीड़ ने हमला किया। सुरक्षाकर्मियों ने हवाई फायरिंग कर किसी तरह संजय को बचाया। इस दौरान कार्यकर्ताओं के साथ मारपीट हुई। संजय को बूथ के अंदर ले जाया गया। बाहर सैकड़ों की संख्या में लोग लाठी-डंडा लिए जमे रहे। संजय यहां वोटिंग के दौरान निरीक्षण करने आए थे। यहां सुरक्षा-व्यवस्था की कमी थी, जिसके लिए उन्होंने प्रशासन को सूचना दी थी।

संजय जायसवाल ने कहा कि यहां वोट डालने आए लोगों को मारकर भगा दिया जा रहा था। मैंने इसकी सूचना प्रशासन को दी थी। मैं बिंदटोली गया और मतदाताओं को साथ लेकर पहुंचा। परजाइडिंग ऑफिसर से बात कर रहा था तभी सैकड़ों की संख्या में लोगों ने हमला कर दिया। बॉडीगार्ड गोली नहीं चलाता तो मेरी हत्या कर दी जाती। शिवहर में बूथ संख्या 272 पर होमगार्ड जवान से गलती से चली गोली से पोलिंग पार्टी के एक कर्मचारी की मौत हो गई।

बिहार में छठवें चरण की वोटिंग में लगभग 59.38 प्रतिशत लोगों ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया. बिहार के वाल्मीकि नगर में  63.80 प्रतिशत, पश्चिमी चंपारण में  63.90 प्रतिशत, पूर्वी चंपारण में 58.70 प्रतिशत, शिवहर में 60.00 प्रतिशत, वैशाली में 61.37 प्रतिशत, गोपालगंज में 59.20 प्रतिशत, सीवान में 56.75 प्रतिशत और महाराजगंज में  52.12 प्रतिशत मतदान हुआ.

 


Create Account



Log In Your Account