चुनावी सभा में सीएम नीतीश ने लालू प्रसाद पर साधा निशाना, कहा- कुछ दिनों में और लोग जेल जायेंगे

रिपोर्ट: इन्द्रमोहन पाण्डेय

पटना :  बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के मद्देनजर प्रथम चरण में 28 अक्टूबर को होनेवाले मतदान में अब कुछ दिन ही शेष है, ऐसे में सभी सियासी पार्टियों ने अपने-अपने चुनाव प्रचार तेज कर दिए हैं| राजनैतिक दलों के शीर्ष नेता अपने प्रत्याशियों के पक्ष में मतदाताओं को गोलबंद करने में जुटे हुए हैं| चुनावी दंगल में विरोधियों को मात देने के लिए आरोप-प्रत्यारोप का सिलसिला भी चरम पर है| इसी कड़ी में आज बिहार के मुख्यमंत्री सह जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार ने चार विधानसभा क्षेत्रों (नवीनगर, नोखा, करगहर और दिनारा) में चुनावी सभाएं कर एनडीए प्रत्याशियों के पक्ष में वोट देने की लोगों से अपील की है|

चुनावी रैली को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने राजद सुप्रीमों लालू प्रसाद पर निशाना साधते हुए कहा कि अपने कार्यकाल में वे जो कारनामें किये हैं उसके कारण अभी तो जेल के अंदर हैं| उन्होंने कहा कि 15 वर्षों के पति-पत्नी राज में उन लोगों ने सिर्फ अपने परिवार का विकास किया | प्रारम्भ से ही हमने न्याय के साथ विकास का काम करते हुए हर तबके और हर इलाके का विकास किया क्योकि हमारा उद्देश्य जनता की सेवा करना है| हमलोगों ने कानून का राज स्थापित किया। अब केंद्र सरकार ने वर्ष 2018 का जो आंकड़ा प्रकाशित किया है उसमे बिहार अपराध के मामले में 23वें नंबर पर है।  संपत्ति के विवाद में कई बार घटनायें घटती है। इसको लेकर हम जमीन का सर्वेक्षण करा रहे हैं। बिहार की आमदनी 2005-6 में 76,466 करोड़ थी जो अब बढ़कर 4 लाख 14 हजार 977 करोड़ हो गयी है। बिहार की आमदनी 12 प्रतिशत की दर से बढ़ रही है। प्रति व्यक्ति आय भी 10|5 प्रतिशत की दर से बढ़ रही है। हर पंचायतों में उच्चतर माध्यमिक विद्यालयों की स्थापना कर रहे हैं। महिलाओं के उत्थान के लिए हमने काम किया। गांवों को हमने सड़क से जोड़ने का काम किया। हर जिले में इंजीनियरिंग कॉलेज, पॉलिटेकनिक संस्थान, जीएनएम संस्थान, महिला आईटीआई खोल रहे हैं। बापू ने कहा था कि धरती आपकी जरुरत को तो पूरा कर सकती है लेकिन लालच को नहीं। कुछ लोगों को सिर्फ माल बनाने के लिए सत्ता चाहिए। केंद्र सरकार द्वारा भी गरीबों के उत्थान के लिए कई प्रकार की योजनाएं चलायी जा रही है। केंद्र और बिहार सरकार मिलकर राज्य के विकास के लिए काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि कुछ लोग वोटों के चक्कर में समाज को बांटने में लगे रहते हैं तथा उन्हें न तो काम का कोई अनुभव है और न ही उन्होंने कभी कोई काम किया है|

राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) को जनादेश देने की अपील करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा, अब बिहार पिछड़ा नहीं रहेगा बल्कि सक्षम, आत्मनिर्भर बनेगा और आगे बढ़ेगा|'' उन्होंने राज्य को तरक्की और विकास के मार्ग पर आगे बढ़ाने के लिये लोगों से फिर मौका देने की अपील की| आप लोगों से कोई गलती हुई तो बिहार फिर से 15 वर्ष पहले वाली स्थिति में पहुंच जायेगा। कुछ लोग के लिए बेटा-बेटी और पत्नी ही उनका परिवार है जबकि हमारे लिए पूरा बिहार ही हमारा परिवार है। वर्ष 2005-6 में बिहार का सकल घरेलू उत्पाद 76,466 करोड़ रुपये था जो अब बढ़कर 4,14,977 करोड़ रुपये हो गया है। बिहार लगातार 12 प्रतिशत की दर से विकास कर रहा है। केंद्र सरकार द्वारा नवंबर तक मुफ्त अनाज दिया जा रहा है।नीतीश कुमार ने कहा कि राज्य के साथ केंद्र सरकार ने भी कई योजनाओं के तहत मदद की है और हर वर्ग को लाभ पहुंचाया गया और सम्मान दिलवाया है| उन्होंने इस संदर्भ में आर्थिक आधार पर आरक्षण देने के कदम का भी जिक्र किया| उन्होंने कहा कि पुरुष और महिलाएं मिल कर काम करेंगी तो विकास दोगुनी गति से होगा|

मुख्यमंत्री ने कहा कि हमने पंचायतों में महिलाओं को 50 प्रतिशत आरक्षण दिया। जिसके कारण आज बड़ी तादाद में महिलाएं जन प्रतिनिधि हैं। हमने वर्ल्ड बैंक से कर्ज लेकर स्वंय सहायता समूह का गठन किया। आज 10 लाख से ज्यादा स्वंय सहायता समूह का गठन हो चुका है। 1 करोड़ 20 लाख से ज्यादा महिलाएं स्वंय सहायता समूह से जुड़ी हुई हैं। इसके कारण महिलाओं में काफी जागृति आयी है। पहले कुछ ही महिलाएं पंचायती राज में आ पाती थीं, हमने आरक्षण दिया और अब काफी संख्या में महिलाएं आगे आ रही हैं| नीतीश कुमार ने कहा कि अस्पतालों की स्थिति में सुधार करते हुए हमने इलाज का बेहतर प्रबंध किया| उन्होंने कहा कि शिक्षा, स्वास्थ्य, विकास जैसे हर क्षेत्र में काम किया है| हमने अपराध को नियंत्रित किया है| समाज सुधार का काम किया और महिलाओं के कहने पर शराबबंदी की| उन्होंने कहा कि जो युवा कंप्यूटर पर काम करना नहीं जानते थे, उनके लिए कुशल युवा कार्यक्रम की शुरुआत की और इसमें 10 लाख युवाओं ने प्रशिक्षण लिया| हमारा निश्चय है कि हर खेत तक सिंचाई का पानी पहुंचे| कहीं सूखा नहीं पड़ने देंगे| इसके साथ ही पशुओं के स्वास्थ्य के लिए भी व्यवस्था करेंगे|

हमलोगों ने न्याय के साथ विकास किया है। हर इलाके का विकास और समाज के हर तबके के उत्थान के लिए कार्य किया है। अनुसूचित जाति-जनजाति, अति पिछड़े, अल्पसंख्यक और महिलाओं के विकास के लिए हमने काम किया है। पहले स्कूलों में काफी कम बच्चे पढ़ने जाते थे। हमने पोशाक और साइकिल योजना चलाई। हमने अपने पहले कार्यकाल से ज्यादा दूसरे कार्यकाल और उससे भी ज्यादा तीसरे कार्यकाल में काम किया है। छात्र-छात्राओं को आगे पढ़ने में मदद के लिए हमने स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना शुरु की। इसके तहत 4 लाख तक की मदद विद्यार्थियों को की जाती है। आगे मौका मिला तो हर खेत तक सिंचाई के लिए पानी पहुंचा देंगे। नई टेक्नोलॉजी का सबको प्रशिक्षण देंगे। पशुओं के इलाज के लिए 8-10 पंचायतों में एक अस्पताल का निर्माण करायेंगे। हर जिले में इंजीनियरिंग कॉलेज, पॉलिटेकनिक संस्थान, जीएनएम संस्थान, महिला आईटीआई खोल रहे हैं। महिलाओं को सरकारी सेवा में 35 प्रतिशत आरक्षण दिया। 2018 के अक्टबर में ही हमने हर घर बिजली पहुंचा दी। हर घर नल का जल का काम भी लगभग 83 प्रतिशत पूरा हो गया है। हम सभी इलाकों का विकास कर रहे हैं। हमने कानून का राज स्थापित किया है। केंद्र सरकार के वर्ष 2018 के आंकड़े के अनुसार अपराध के मामले में बिहार का स्थान देश में 23 वें नंबर पर है।

 


Create Account



Log In Your Account