एडीपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन यादव ने सम्पूर्ण बिहारवासियों को विजयादशमी की दी बधाई

रिपोर्ट: किरन पाण्डेय

पटना : बुराई का होता हैं विनाश, दशहरा लाता है उम्मीदों की आस| विजयादशमी के पावन पर्व पर सुपर गठबंधन के संयोजक सह असली देशी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन यादव ने सम्पूर्ण बिहारवासियों को शुभकामनाएं दी है। उन्होंने कहा कि यह त्योहार बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है और त्योहारों के इस मौसम में बिहार में लोकतंत्र का महापर्व चुनाव भी हो रहा है| ऐसी स्थिति में 15 वर्षों के कार्यकाल में बिहार को रसातल में पहुँचानेवाले लोगों को सबक सिखाने की आवश्यकता है क्योकि दशहरा का यह त्यौहार हमें ईमानदारी और सच्चाई से जीने की प्रेरणा देता है। विजयादशमी हमारी समृद्धशाली भारतीय संस्कृति का प्रतीक है। यह पर्व अपने अंदर की बुराई का नाश कर अच्छाई के पथ पर बढ़ने की प्रेरणा देता है।  आइये हम सब मिलकर विजयादशमी के इस पावन अवसर पर बिहार को भय, भूख और भ्रष्टाचार मुक्त, गरीबी मुक्त, बेरोजगारी मुक्त, गंदगी मुक्त प्रदेश बनाने का प्रण करें।

अन्याय के रूप में बिहार में भय, भूख और भ्रष्टाचार हैं, रावण के रूप में नेताओं का अत्याचार हैं,
भ्रष्टाचार और अत्याचार मिटाने के लिए शंख बजेगा, रावण का दहन करने हर घर से एक राम निकलेगा|

बिहार के मतदाताओं से आह्वान करते हुए श्री यादव ने कहा कि 30 वर्षों तक ठगी करनेवाले राजनेताओं को सबक सिखाने और बिहार को संवारने का अब समय आ गया है| क्योकि दशहरा का मतलब है सदा सत्य की जीत, गढ़ टूटेगा झूठ का, होगी सत्य से प्रीत| इसलिए इस बार यह अवसर किसी भी सूरत में गंवाना नही चाहिए| उन्होंने कहा कि विजयादशमी का यह पर्व बिहार और देश के लोगों के लिए खुशी और समृद्धि लेकर आए। अधर्म, अन्याय एवं बुराईयों पर धर्म, सत्य एवं न्याय के विजय का पर्व विजयादशमी सम्पूर्ण समाज और राष्ट्र के लिये मंगलमय हो, यही हमारी शुभकामना है।


Create Account



Log In Your Account