बिहार के 5 लोकसभा क्षेत्रों में सन ऑफ़ मल्लाह  मुकेश सहनी करेंगे SC/ST निषाद आरक्षण रैली

रिपोर्ट: Ramesh Pandey

पटना : विकासशील इंसान पार्टी राज्य के 20 लोकसभा क्षेत्रों में ‘SC/ST निषाद आरक्षण रैली’ करेगी| पहले चरण में 7 दिसंबर से बिहार के 5 लोकसभा क्षेत्रों में हेलिकॉप्टर से दौरा कर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सन ऑफ़ मल्लाह मुकेश सहनी SC/ST निषाद आरक्षण रैली में शिरकत करेंगे| गौरतलब है कि इससे पहले निषाद विकास संघ के बैनर तले 4 नवंबर को पटना के गाँधी मैदान में निषाद आरक्षण महारैला का आयोजन किया गया था जिसमे काफी संख्या में लोग शामिल हुए थें| विकासशील इंसान पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सन ऑफ़ मल्लाह मुकेश सहनी ने पत्रकार वार्ता कर ये बातें कही|

सन ऑफ़ मल्लाह ने कहा कि पहले चरण में सुपौल, बगहा, खगड़िया, भागलपुर तथा अररिया में रैली का आयोजन किया जाएगा| 07 दिसंबर को सुपौल, 10 दिसंबर को बगहा, 12 दिसंबर को खगड़िया, 15 दिसंबर को भागलपुर तथा 17 दिसंबर को अररिया में हेलिकॉप्टर से दौरा कर सन ऑफ़ मल्लाह SC/ST निषाद आरक्षण रैली में शामिल होंगे| प्रत्येक लोकसभा क्षेत्र में लाखों-लाख की संख्या में निषाद समाज के लोग रैली में शामिल होंगे| तत्पश्चात फ़रवरी में बिहार के 15 और लोकसभा क्षेत्रों में रैली का आयोजन किया जाएगा|

पत्रकारों के सवाल के जबाब में सन ऑफ़ मल्लाह ने कहा कि हमने यह घोषणा की है कि अगर कोई यह साबित कर दे कि पटना के गाँधी मैदान में किसी एक जाति द्वारा ‘निषाद आरक्षण महारैला’ से बड़ी रैली कभी हुई है तो उसे 10 लाख रूपये का इनाम दिया जाएगा| गठबंधन के सवाल पर उन्होंने कहा कि वे निषाद समाज का हित में ही कोई फैसला लेंगे| जो भी पार्टी या गठबंधन हमारी मांगों को मानकर हमें मैक्सिमम प्रतिनिधित्व देगी हम उनके साथ गठबंधन करने की सोचेंगे| फिलहाल हम बिहार में गेम चेंजर ही भूमिका में हैं तथा कई पार्टियाँ हमारे साथ गठबंधन करने को आतुर हैं|

पत्रकारों को संबोधित करते हुए सन ऑफ़ मल्लाह ने कहा कि उन्होंने कहा कि बिहार में निषाद समाज की 21 उपजातियां हैं जो 44 सरनेम से जानी जाती है| उन्होंने कहा कि 14|079%(1|70 करोड़) वोट बैंक के साथ निषाद समाज 2019 के चुनाव में प्रदेश के राजनीति की दिशा-दशा तय करेगी| वीआईपी को जनता की पार्टी बताते हुए उन्होंने कहा कहा कि पार्टी निषाद आरक्षण सहित समाज के सारे हक़-अधिकार दिलाने हेतु पर्याप्त राजनीतिक भागीदारी सुनिश्चित कर रही है|| उन्होंने कहा कि 14|079% वोट के साथ बिहार की राजनीती में हमारा वर्चस्व है तथा आगामी चुनाव में निषाद समाज ही डिसाइडिंग फैक्टर साबित होगा|सन ऑफ़ मल्लाह ने कहा कि राजनीति में जिसके पास वोट बैंक होता है वही वीआईपी होता है तथा 14|079% वोट बैंक के साथ बिहार की राजनीती में हमारा वर्चस्व है, इसलिए हमने पार्टी का नाम भी वीआईपी रखा है|

सन ऑफ़ मल्लाह ने कहा कि विकाशसील इंसान पार्टी बिहार के सम्पूर्ण विकास के लिए संकल्पित है| उन्होंने युवाओं के सर्वांगींण विकास पर जोर देते हुए ‘खुद बदलो, समाज बदलो, बिहार बदलो’ के नारा के माध्यम से समाज के युवाओं से बिहार की तरक्की के लिए आगे आने का आह्वान किया| साथ ही सभी जाति-धर्म के लोगों से विकाशसील इंसान पार्टी के साथ जुड़कर बिहार की उन्नति में भागीदार बनने की अपील की|

संवाददाता सम्मलेन में विकाशसील इंसान पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ राजभूषण चौधरी, राष्ट्रीय प्रधान महासचिव छोटे सहनी, राष्ट्रीय सचिव तथा दलित नेता किशन चौधरी, राष्ट्रीय महिला उपाध्यक्ष स्वर्णलता सहनी, राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य आशीष यादव, अल्पसंख्यक प्रकोष्ट के प्रदेश सचिव इंतेखाब सुभानी सहित पार्टी के कई पदाधिकारी उपस्थित थे|

 


Create Account



Log In Your Account