कोरोना वैक्सिनेशन सुरक्षित है, इसे जरूर लें : रविकांत सिन्हा

रिपोर्ट: सिद्धार्थ मिश्रा

पटना : कर्मचारी भविष्य निधि के जनसंपर्क पदाधिकारी रविकांत सिन्हा ने कोविड वैक्सीन का पहला डोज राजधानी पटना के जयप्रभा वेदांता हॉस्पिटल में लिया। गौरतलब है कि कोरोना संक्रमितों की संख्या के हिसाब से भारत दुनिया का तीसरा सबसे प्रभावित देश है। रिकवरी दुनिया में अमेरिका के बाद सबसे ज्यादा भारत में हुई है। मौत के मामले में अमेरिका, ब्राजील और मैक्सिको के बाद भारत का नंबर है। 195 दिनों बाद एक दिन में रिकॉर्ड तोड़ 89 हजार से ज्यादा केस, 24 घंटे में 714 की मौत का रिकॉर्ड है।

इस मौके पर रविकांत सिन्हा ने कोविड वैक्सीन लेने के लिए आम लोगों से अपील भी की। उन्होंने कहा कि वैक्सीन का कोई साइड इफेक्ट नहीं है। भारत में बने कोरोना वैक्सीन की आपूर्ति दुनिया के अनेकों देशों में किये जाने से हमें गर्व की अनुभूति हुई है और विश्व पटल पर भारत का सम्मान और अधिक बढ़ा है| श्री सिन्हा ने कहा की यह देश के लिए एक बड़ी और महान उपलब्धि है। 

रविकांत सिन्हा ने कहा कि कोरोना का केस पुनः बढ़ने लगा है इसलिए मोबाइल पर फैले अफवाहों को नजरअंदाज कर 45 वर्ष के ऊपर सभी व्यक्ति यथाशीघ्र निःसंदेह और निःसंकोच कोरोना टीका लगवाएं। उन्होंने कहा कि ऑनलाइन रेजिस्ट्रेशन के साथ-साथ सभी केंद्रों पर आधार कार्ड से स्पॉट रजिस्ट्रेशन के पश्चात तुरंत टीका लगाया जा रहा है|  

बता दें कि देश में कोरोना संक्रमण की बेकाबू रफ्तार से हालात चिंताजनक है। हर दिन कोरोना मामलों का रिकॉर्ड टूट रहा है। देश में छह महीने बाद (195 दिन) पहली बार रिकॉर्ड 89 हजार से ज्यादा नए कोरोना केस आए हैं। 24 मार्च से लगातार 50 हजार से ज्यादा कोरोना केस आ रहे हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय की ताजा रिपोर्ट के अनुसार, पिछले 24 घंटों में 89,129 नए कोरोना केस आए और 714 लोगों की जान चली गई है हालांकि 44202 लोग कोरोना से ठीक भी हुए हैं। इससे पहले 19 सितंबर को 89 हजार से ज्यादा (92,605) केस आए थे।


Create Account



Log In Your Account