अगले साल से एनसीईआरटी की किताबों में पढ़ाया जाएगा गुड टच और बैड टच का पाठ

रिपोर्ट: रमेश पाण्डेय

आखिर जीवन में सफलता और खुशी का राज क्या है? वैज्ञानिकों ने इस सवाल का जवाब जानने के लिए सात गुणों की सूची बनाई है। दावा है कि इनका विकास करके जीवन में ये दोनों चीजें हासिल की है। वैज्ञानिकों ने सफलता और खुशी के लिए सकारात्मक नजरिया, प्रेरणा, आत्मविश्वास के अलावा प्रबंधनीय चुनौतियों की सारणी बनाने को जरूरी बताया है। यूनिवर्सिटी ऑफ पोर्ट्समाउथ के शोधकर्ता डेनियल ब्राउन के मुताबिक शोध से पहले इसे लेकर सहमति नहीं बनी थी कि क्या चीजें मनुष्य को पूर्ण बनाती हैं। शोध में पाया गया कि मनुष्य का यह विकास भ्रामक रूप से सरल है। जीवन और अपने बारे में अच्छा महसूस करना और किसी चीज में बेहतर होना जीवन के महत्वपूर्ण अंग हैं। वैज्ञानिकों के मुताबिक एक हद तक चुनौतियां और परेशानियां भी लोगों को बेहतर बनाती हैं।

ब्राउन ने बच्चों, किशोरों, कलाकारों, खिलाड़ियों, कर्मचारियों, बुजुर्गो पर शोध किया। यह जर्नल यूरोपियन साइकोलॉजी में प्रकाशित हुआ है। समृद्धि के लिए जरूरी गुण सकारात्मक नजरिया अपने गुणों पर विश्वास धार्मिक प्रेरणा सीखने का आनंद उठाना चुनौतियों और परेशानियों का प्रबंधन सामाजिक रूप से सक्षम व्यक्ति के पास ये चीजें होनी चाहिए अवसर लचीला/अनुकूलनीय एक उच्च स्तर की स्वायत्तता उसके सक्षम होने पर विश्वास होना चाहिए आत्मविश्वास शांत वातावरण परिवार और दूसरे लोगों का समर्थन


Create Account



Log In Your Account