'मिशन शक्ति’ की सफलता पर डी0आर0डी0ओ0 एवं वैज्ञानिकों को मुख्यमंत्री ने दी बधाई 

रिपोर्ट: शिलनिधि

पटना : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने ‘मिशन शक्ति’ की सफलता पर डी0आर0डी0ओ0 एवं ‘मिशन शक्ति’ से जुड़े सभी वैज्ञानिकों की प्रशंसा करते हुये उन्हें बधाई दी है। ‘मिशन शक्ति’ की सफलता के फलस्वरूप विश्व के अंतरिक्ष महाशक्तियों में भारत के रूस, अमेरिका और चीन के बाद चैथा देश बनने पर मुख्यमंत्री ने प्रसन्नता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि ‘मिशन शक्ति’ भविष्य में देश की सुरक्षा के दृष्टिकोण से अहम है। 
मुख्यमंत्री ने कहा कि ‘मिशन शक्ति’ की सफलता डी0आर0डी0ओ0 एवं वैज्ञानिकों की कड़ी मेहनत का नतीजा है, जिसके लिये वे बधाई के पात्र हैं। मेरी शुभकामनायें उनके साथ हैं, पूरे देश को उन पर गर्व है।

एंटी सेटेलाइट मिसाइल का सफल परीक्षण होने पर स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने कहा कि यह भारत के लिए गौरव का पल है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को इसका श्रेय देते हुए कहा कि उनकी दूरदर्शी सोच का ही नतीजा है कि भारत आज विश्व के अंतरिक्ष महाशक्तियों में रूस, अमेरिका और चीन के साथ चैथा देश बना। मिशन शक्ति भविष्य में न सिर्फ देश की सुरक्षा के लिए महत्वपूर्ण है बल्कि देश के विकास में उपयोगी साबित होगा। इस ऐतिहासिक उपलब्धि के लिए उन्होंने प्रधानमंत्री, डीआरडीओ एवं मिशन शक्ति से जुड़े वैज्ञानिकों की प्रशंसा करते हुए उन्हें बधाई दी है।  


Create Account



Log In Your Account