"हुआ तो हुआ" यह तीन शब्द नही कांग्रेस का अहंकार है : PM मोदी

रिपोर्ट: Ramesh Pandey

मध्य प्रदेश के रतलाम-झाबुआ लोकसभा क्षेत्र में चुनावी रैली को संबोधित कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस नेता सैम पित्रोदा की 1984 के सिख दंगों पर की गयी कथित टिप्पणी ‘हुआ तो हुआ’ पर करारा हमला बोला| उन्होंने कहा कि देश की जनता इसे “अब बहुत हुआ” के परिप्रेक्ष्य में देख रही है| यह केवल तीन शब्द नहीं है बल्कि कांग्रेस की विचारधारा और उसका अहंकार है| एक बार फिर देश की जनता का जबाब 23 मई को परिलक्षित होगा|

व्यंग्यात्मक लहजे में PM मोदी ने कहा कि बोफोर्स घोटाला, पनडुब्बी घोटाला, हेलीकाप्टर घोटाला, कामनवेल्थ घोटाला, टू जी घोटाला, भोपाल जहरीली गैस कांड, जवानों को बुलेट प्रुफ जेकेट नहीं देने, आतंकवाद और नक्सलवाद में जवानों, लोगों की जान जाने जैसे सभी मामलों में कांग्रेस का एक ही जवाब होता है ‘‘हुआ तो हुआ|’’ इसलिए अब जनता ने भी तय कर लिया है कि अब बहुत हुआ| उन्होंने कहा कि कुछ दिन पहले यहां के एक सपूत धर्मेन्द्र सिंह ने आग से अपने युद्ध पोत को बचाते हुए सर्वोच्च बलिदान दे दिया| मैं उनको और उनके परिवार को नमन करता हूं|’’

कांग्रेस पर हिन्दू आतंकवाद का नया शिगूफ़ा गढ़ने का आरोप लगाते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि यह भारत की महान परंपरा को बदनाम करने की कांग्रेस की एक कोशिश मात्र है| कांग्रेस की इसी सोच और साजिश के कारण आतंकवादी बचते रहे और निर्दोषों का खून बहता रहा| मध्य प्रदेश में किसानों से फसल ऋण माफी का ‘झूठा वायदा’ करने के लिये भी कांग्रेस को PM ने आड़े हाथ लिया|

 


Create Account



Log In Your Account