केन्द्रीय मंत्रिमंडल में शामिल PM मोदी के सिपाहियों को सौपा गया दायित्व, किसे क्या मिला

रिपोर्ट: शिलनिधि

लोकसभा चुनाव 2019 के नतीजे 23 मई को सामने आने के सात दिन बाद यानी 30 मई को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नये मंत्रिमंडल में शामिल अपने 57 सहयोगियों के साथ पद और गोपनीयता की शपथ ली. मोदी मंत्रिमंडल पार्ट-2 की आज पहली बैठक है जिसमे कई अहम फैसले लिए जा सकते हैं. बिहार से मंत्रिमंडल में BJP के कोटे से रविशंकर प्रसाद, गिरिराज सिंह को जहां कैबिनेट मंत्री का दर्जा मिला वहीं राजकुमार सिंह को स्वतंत्र प्रभार और अश्वनी चौबे, नित्यानंद राय को राज्यमंत्री के रूप में शपथ दिलाई गई. इसके अलावा सहयोगी दलों लोक जनशक्ति पार्टी से उनके राष्ट्रीय अध्यक्ष राम विलास पासवान को एक बार फिर कैबिनेट मंत्री के रूप में शामिल किया गया है. सामाजिक समीकरण को देखें तो BJP के नेता भी मानते हैं कि एक दलित रामविलास पासवान और पिछड़ी यादव जाति से नित्यानंद राय को छोड़कर बाक़ी सभी ऊंची जाति से आते हैं. रविशंकर प्रसाद हों या गिरिराज सिंह या अश्वनी चौबे या राजकुमार सिंह, सभी अगड़ी जाति से हैं. इसका मतलब यह हुआ कि गैर यादव पिछड़ी जाति से या अति पिछड़ी जाति से एक भी संसद को जगह नहीं मिली. BJP के नेता हालांकि सफ़ाई देते हैं कि उनका आकलन था कि जनता दल यूनाईटेड की तरफ से जो भी नाम आएगा वो गैर यादव पिछड़ी जातियां या अति पिछड़ी जाति से होगा.

नरेंद्र मोदी मंत्रिमंडल में शामिल मंत्रियों की सूची

1. नरेंद्र मोदी (प्रधानमंत्री) प्रधानमंत्री के पद के साथ कार्मिक, जन शिकायत और पेंशन, परमाणु ऊर्जा, अंतरिक्ष मंत्रालय. इसके अलाव वो सभी मंत्रालय जो किसी भी मंत्री को अलॉट न हुए हो 

2. राजनाथ सिंह (कैबिनेट मंत्री) रक्षा मंत्रालय 

3. अमित शाह (कैबिनेट मंत्री) गृह मंत्रालय 

4. नितिन गडकरी (कैबिनेट मंत्री) सड़क परिवहन एवं राजमार्ग और सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्रालय

 5. सदानंद गौड़ा (कैबिनेट मंत्री) रसायन एवं उर्वरक मंत्रालय 

6. निर्मला सीतारमण (कैबिनेट मंत्री) वित्त एवं कॉरपोरेट मामलों का मंत्रालय 

7. राम विलास पासवान (कैबिनेट मंत्री) उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण मंत्रालय 

8. नरेंद्र सिंह तोमर (कैबिनेट मंत्री) कृषि एवं किसान कल्याण, ग्रामीण विकास और पंचायती राज मंत्रालय 

9. रविशंकर प्रसाद (कैबिनेट मंत्री) कानून एवं न्याय, संचार और इलेक्ट्रानिक एवं सूचना मंत्रालय

10. हरसिमरत कौर बादल (कैबिनेट मंत्री) खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्रालय 

11. एस. जयशंकर (कैबिनेट मंत्री) विदेश मंत्रालय 

12. रमेश पोखरियाल निशंक (कैबिनेट मंत्री) मानव संसाधन विकास मंत्रालय 

13. थावर चंद गहलोत (कैबिनेट मंत्री) सामाजिक न्याय एवं सशक्तिकरण मंत्रालय 

14. अर्जुन मुंडा (कैबिनेट मंत्री) आदिवासी मामलों का मंत्रालय

15. स्मृति ईरानी (कैबिनेट मंत्री) महिला एवं बाल विकास और कपड़ा मंत्रालय 

16. हर्षवर्धन (कैबिनेट मंत्री) स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, विज्ञान और प्रोद्योगिकी, भूविज्ञान मंत्रालय 

17. प्रकाश जावड़ेकर (कैबिनेट मंत्री) पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन और सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय 

18. पीयूष गोयल (कैबिनेट मंत्री) रेलवे और वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय 

19. धर्मेंद्र प्रधान (कैबिनेट मंत्री) पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस और इस्पात मंत्रालय 

20. मुख्तार अब्बास नकवी (कैबिनेट मंत्री) अल्पसंख्यक मामलों का मंत्रालय 

21. प्रह्लाद जोशी (कैबिनेट मंत्री) संसदीय मामले, कोयला और खान मंत्रालय 

22. महेंद्र नाथ पांडेय (कैबिनेट मंत्री) कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्रालय 

23. अरविंद सावंत (कैबिनेट मंत्री) भारी उद्योग एवं सार्वजनिक उद्यम मंत्रालय 

24. गिरिराज सिंह (कैबिनेट मंत्री) पशुपालन, डेयरी और मत्स्य पालन मंत्रालय 

25. गजेंद्र सिंह शेखावत (कैबिनेट मंत्री) जल शक्ति मंत्रालय 

26. संतोष गंगवार (राज्य मंत्री-स्वतंत्र प्रभार) श्रम एवं रोजगार मंत्रालय 

27. राव इंद्रजीत सिंह (राज्य मंत्री-स्वतंत्र प्रभार) सांख्यिकी एवं कार्यक्रम क्रियान्वयन और नियोजन मंत्रालय 

28. श्रीपद नाईक (राज्य मंत्री-स्वतंत्र प्रभार) आयुष मंत्रालय (स्वतंत्र प्रभार), रक्षा मंत्रालय (राज्य मंत्री) 

29. जितेंद्र सिंह (राज्य मंत्री-स्वतंत्र प्रभार) पूर्वोत्तर विकास (स्वतंत्र प्रभार), पीएमओ, कार्मिक, जनशिकायत और पेंशन, परमाणु उर्जा, अंतरिक्ष मंत्रालय (राज्य मंत्री) 

30. किरण रिजिजू (राज्य मंत्री-स्वतंत्र प्रभार) युवा मामले एवं खेल (स्वतंत्र प्रभार), अल्पसंख्यक मामले (राज्य मंत्री) 

31. प्रह्लाद सिंह पटेल (राज्य मंत्री-स्वतंत्र प्रभार) संस्कृति और पर्यटन (स्वतंत्र प्रभार) 

32. आरके सिंह (राज्य मंत्री-स्वतंत्र प्रभार) बिजली, नवीन एवं नवीकरणीय उर्जा (स्वतंत्र प्रभार), कौशल विकास एवं उद्यमिता (राज्य मंत्री)

33. हरदीप सिंह पुरी (राज्य मंत्री-स्वतंत्र प्रभार) शहरी विकास और नागरिक उड्डयन मंत्रालय (स्वतंत्र प्रभार), वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय (राज्य मंत्री) 

34. मनसुख मंडाविया (राज्य मंत्री-स्वतंत्र प्रभार) जहाजरानी (स्वतंत्र प्रभार), रसायन एवं उर्वरक (राज्य मंत्री) 

35. फग्गन सिंह कुलस्ते (राज्य मंत्री) इस्पात राज्य मंत्री 

36. अश्विनी चौबे (राज्य मंत्री) स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्य मंत्री 

37. जनरल (रिटायर) वीके सिंह (राज्य मंत्री) सड़क, परिवहन और राजमार्ग राज्य मंत्री 

38. कृष्ण पाल गुज्जर (राज्य मंत्री) सामाजिक न्याय एवं सशक्तिकरण राज्य मंत्री 

39. दानवे रावसाहेब दादाराव (राज्य मंत्री) उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण राज्य मंत्री 

40. जी. किशन रेड्डी (राज्य मंत्री) गृह राज्य मंत्री 

41. पुरुषोत्तम रुपाला (राज्य मंत्री) कृषि एवं किसान कल्याण राज्य मंत्री 

42. रामदास अठावले (राज्य मंत्री) सामाजिक न्याय एवं सशक्तिकरण राज्य मंत्री 

43. साध्वी निरंजन ज्योति (राज्य मंत्री) ग्रामीण विकास राज्य मंत्री

44. बाबुल सुप्रियो (राज्य मंत्री) पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन राज्य मंत्री 

45. संजीव कुमार बलियान (राज्य मंत्री) पशुपालन, डेयरी और मत्स्य पालन राज्य मंत्री 

46. धोत्रे संजय शमराव (राज्य मंत्री) मानव संसाधन विकास, संचार और इलेक्ट्रानिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री 

47. अनुराग सिंह ठाकुर (राज्य मंत्री) वित्त और कॉरपोरेट मामलों के राज्य मंत्री 

48. सुरेश अंगादि (राज्य मंत्री) रेल राज्य मंत्री 

49. नित्यानंद राय (राज्य मंत्री) गृह राज्य मंत्री 

50. वी मुरलीधरन (राज्य मंत्री) विदेश, संसदीय कार्य राज्य मंत्री 

51. रेणुका सिंह (राज्य मंत्री) आदिवासी मामलों की राज्य मंत्री

52. सोम प्रकाश (राज्य मंत्री) वाणिज्य एवं उद्योग राज्य मंत्री 

53. रामेश्वर तेली (राज्य मंत्री) खाद्य प्रसंस्करण उद्योग राज्य मंत्री 

54. प्रताप चंद्र सारंगी (राज्य मंत्री) सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम और पशुपालन, डेयरी एवं मत्स्य पालन राज्य मंत्री 

55. कैलाश चौधरी (राज्य मंत्री) कृषि एवं किसान कल्याण राज्य मंत्री 

56. देबाश्री चौधरी (राज्य मंत्री) महिला एवं बाल विकास राज्य मंत्री 
57. अर्जुन राम मेघवाल (राज्य मंत्री) संसदीय कार्य, भारी उद्योग एवं सार्वजनिक उद्यम राज्य मंत्री 

58. रतन लाल कटारिया (राज्य मंत्री) जलशक्ति और सामाजिक न्याय एवं सशक्तिकरण राज्य मंत्री

 


Create Account



Log In Your Account