अखिल भारतीय भौतिक चिकित्सा एवं पुनर्वास संस्थान अस्पताल का अश्विनी चौबे ने किया दौरा

रिपोर्ट: Ramesh Pandey

मुंबई 05 जुलाई: केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्य मंत्री अश्विनी कुमार चौबे ने आज अखिल भारतीय भौतिक चिकित्सा एवं पुनर्वास संस्थान अस्पताल, मुंबई का दौरा कर उन्होंने संस्थान की वर्तमान स्थिति पर बैठक की और महत्वपूर्ण सुझाव दिए।

केंद्रीय स्वास्थ्य राज्य मंत्री श्री चौबे ने संस्थान के निदेशक, चिकित्सकगण और अन्य प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बैठक की जिसमें उन्होंने संस्थान को योग के लिए भी तैयार करने का सुझाव दिया। उन्होंने कहा कि “ योग आज भारत में ही नहीं बल्कि विश्व में भी लोगों को निरोग रहने के लिए आकर्षित कर रहा है। योग करने में कोई ख़र्च नहीं आता इसके लिए सिर्फ थोड़ा समय निकालकर शरीर को स्वस्थ रखा जा सकता है| यह एक ऐसी दवा या क्रियाकलाप है जिसे हर कोई कर सकता है चाहे वह अमीर हो या ग़रीब| श्री चौबे ने कहा कि मेरा सुझाव यह है कि संस्थान में योग और प्राणायाम को भी जोड़ने के उपाय किए जाएँ और इस पर गम्भीरता से विचार किया जाना चाहिए।” 

अश्विनी चौबे ने कहा कि आज प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में पूरी दुनिया योग के लिए अग्रसर है और नमो केयर के तहत सभी को स्वस्थ रखने का प्रधानमंत्री ने संकल्प लिया है, उसे हम सभी को आगे बढ़ाना है।  संस्थान के निदेशक अनिल कुमार गौड़ ने इसे जल्द से जल्द अस्पताल में लागू करने पर सहमति जताई एवं श्री चौबे से कुछ विषयों पर संस्थान को मदद देने की गुज़ारिश की| निदेशक के आग्रह पर मंत्री ने संस्थान को हर सम्भव मदद देने का आश्वासन दिया|

उल्लेखनीय है कि संस्थान वर्ष 1955 से लगातार लोगों को सेवाएँ प्रदान कर रहा है| यह संस्थान दिव्यांग लोगों के पुनर्वास के लिए लगातार निरंतर प्रयासरत है|

 


Create Account



Log In Your Account