INDvsAUS: पुजारा के संकटमोचन पारी के साथ पहले दिन का खेल खत्म, स्कोर 250/9

रिपोर्ट: प्रीतम दुबे

भारत ऑस्ट्रेलिया के बीच चार मैचों की सीरीज का पहला मैच एडिलेड ओवल में खेला जा रहा है। भारत ने इस मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। पहले दिन का खेल खत्म होने तक भारत ने 9 विकेट पर 250 रन बना लिए। चेतेश्वर पुजारा 123 रन बनाकर रनआउट हुए और इसके साथ ही पहले दिन का खेल खत्म हो गया।

बता दें कि ऑस्ट्रेलियाई सरजमीं पर टीम इंडिया ने अभी तक कोई भी टेस्ट सीरीज नहीं जीती है। टीम इंडिया को पिछली विदेशी सीरीज में में दक्षिण अफ्रीका के हाथों 1-2 से, जबकि इंग्लैंड के हाथों 1-4 से करारी हार झेलनी पड़ी थी।

इतिहास
ऑस्ट्रेलिया में भारत ने कुल 44 टेस्ट मैच खेले हैं, जिसमें उसे केवल पांच में ही जीत हासिल हुई है। इसके अलावा उसे 28 में हार मिली है। साल 2003-04 में राहुल द्रविड़ के नेतृत्व में टीम इंडिया ने आखिरी बार एडिलेड के ग्राउंड में बाजी मारी थी, तब अजीत अगरकर ने दूसरी पारी में छह विकेट चटकाकर कंगारुओं को बैकफुट पर धकेल दिया था।

टीमें इस प्रकार:
भारतः विराट कोहली, मुरली विजय, केएल राहुल, चेतेश्वर पुजारा, अजिंक्य रहाणे, रोहित शर्मा, ऋषभ पंत, रविचंद्रन अश्विन, मोहम्मद शमी, इशांत शर्मा और जसप्रीत बुमराह।

ऑस्ट्रेलियाः मार्कस हैरिस, आरोन फिंच, उस्मान ख्वाजा, शॉन मार्श, पीटर हैंड्सकोंब, ट्रेविस हेड, टिम पैन, पैट कमिंस, मिचेल स्टार्क, नाथन लियोन और जोश हेजलवुड।

पहले दिन का खेल खत्म

पहले दिन 87.5 ओवर में भारत ने 9 विकेट पर 250 रन बनाए और इसी के साथ पहले दिन का खेल खत्म हो गया। चेतेश्वर पुजारा 123 रन बनाकर रनआउट हुए। मोहम्मद शमी 9 गेंद पर 6 रन बनाकर नॉटआउट लौटे। पुजारा की बदौलत टीम इंडिया 250 रनों के स्कोर तक पहुंच सकी। ऑस्ट्रेलिया की ओर से मिशेल स्टार्क, जोश हेजलवुड, पैट कमिंस और नाथन लायन ने दो-दो विकेट लिए।

पुजारा की सेंचुरी

भारत के लिए चेतेश्वर पुजारा ने संकटमोचक पारी खेली। पुजारा ने टेस्ट करियर का 16वां शतक जड़ा और इसके अलावा टेस्ट क्रिकेट में 5000 रन भी पूरे किए। पुजारा अभी भी क्रीज पर जमे हुए हैं और मोहम्मद शमी उनके साथ बल्लेबाजी कर रहे हैं। भारत का स्कोर 85 ओवर के बाद 230/8

ईशांत शर्मा हुए क्लीन बोल्ड

टीम इंडिया को 210 रनों पर आठवां झटका लगा। मिशेल स्टार्क की गेंद पर ईशांत शर्मा क्लीन बोल्ड हो गए। ईशांत ने 20 गेंद पर चार रन बनाए। पुजारा 89 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं। 82.4 ओवर के बाद भारत का स्कोर 210/8

सेंचुरी के करीब पुजारा

एक ओर से विकेट गिरते रहे और चेतेश्वर पुजारा एक छोर पर टिके हुए हैं। पुजारा 85 से ज्यादा रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं और सेंचुरी के करीब पहुंच रहे हैं। भारत सात विकेट गंवा चुका है और 200 से ज्यादा रन बना चुका है।

अश्विन के रूप में भारत को लगा सातवां झटका

पैट कमिंस ने आर अश्विन को आउट कर भारत को सातवां झटका दिया। भारत ने 189 रनों पर सातवां विकेट गंवाया। आर अश्विन 76 गेंद पर 25 रन बनाकर आउट हुए, पीटर हैंड्सकॉम्ब ने लपका अश्विन का कैच।

टी ब्रेक के बाद पुजारा की फिफ्टी

एक तरफ विकेट गिरते रहे और चेतेश्वर पुजारा एक छोर संभाले रहे। पुजारा फिफ्टी जड़कर क्रीज पर टिके हुए हैं। पुजारा ने टेस्ट करियर की 20वीं फिफ्टी जड़ी और आर अश्विन के साथ पारी संभालने में जुटे हुए हैं। 

दूसरे सेशन के बाद भारत का स्कोर 143/6

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पहले टेस्ट के पहले दिन का टी ब्रेक हो गया है। भारत ने टी ब्रेक तक छह विकेट पर 143 रन बना लिए हैं। चेतेश्वर पुजारा 46 रन और रविचंद्रन अश्विन 5 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं। दूसरे सेशन में भी ऑस्ट्रेलियाई टीम हावी नजर आई।

ऋषभ पंत भी लौटे पवेलियन

नाथन लायन ने ऋषभ पंत को आउट कर भारत को छठा झटका दिया। पंत 38 गेंद पर 25 रन बनाकर आउट हुए। ऋषभ पंत कप्तान टिम पेन को विकेट के पीछे कैच थमा बैठे। भारत को 127 रनों पर लगा छठा झटका। 49.1 ओवर के बाद स्कोर 127/6

ऋषभ पंत के छक्के के साथ भारत के 100 रन पूरे

ऋषभ पंत ने मिशेल स्टार्क की गेंद पर छक्का जड़कर भारत के 100 रन पूरे किए। भारत का स्कोर 40.2 ओवर में 100/5

रोहित शर्मा भी लौटे पवेलियन

भारतीय टीम को रोहित शर्मा के रूप में पांचवां झटका लगा। 37.3 ओवर में नाथन लायन की गेंद पर रोहित मार्कस हैरिस को कैच थमाकर पवेलियन लौटे। भारत को 85 रनों पर ये झटका लगा। रोहित 61 गेंद पर 37 रन बनाकर आउट हुए। इस दौरान उनके बल्ले से दो चौके और तीन छक्के निकले।

लंच ब्रेक के बाद मैच शुरू

पैट कमिंस लंच के बाद का पहला ओवर फेंक रहे हैं। स्ट्राइक पर हैं रोहित शर्मा।

लंच ब्रेक तक भारत का स्कोर 56/4

लंच ब्रेक तक भारत का स्कोर 56/4 है। रोहित शर्मा 15 और चेतेश्वर पुजारा 11 रन बनाकर खेल रहे हैं। पहला सेशन पूरी तरह से ऑस्ट्रेलिया के नाम रहा। 

हेजलवुड को मिली दूसरा विकेट

इंडिया ने रहाणे के रूप में चौथा विकेट खोया। ऑफ स्टंप के बाहर की बॉल को खेलने के चक्कर में रहाणे स्लीप में केच थमा बेठे और मात्र 13 रन बनाकर पवेलियन लौटे।

 

भारतीय कप्तान विराट कोहली आउट

भारत की बल्लेबाजी लड़खड़ाती हुई दिख रही है, तीसरे विकेट के रूप में कोहली 3 रन बनाकर आउट

भारत का दूसरा विकेट गिरा

इस बार स्टार्क का शिकार हुए मुरली विजय। ड्राइव करने की कोशिश में कीपर को कैच थमा बैठे।
 

भारत को लगा पहला झटका

हेजलवुड की बॉल पर फिंच को कैच पकड़ा बैठे राहुल। बैट का बाहरी किनारा लग कर बॉल तीसरी स्लिप पर खड़े फिंच के हाथों में गई।

भारत ने टॉस जीता

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच एडिलेड में खेले जा रहे पहले  टेस्ट में भारतीय कप्तान विराट कोहली ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। 

 

 


Create Account



Log In Your Account