10 सितंबर से चल सकता है संसद सत्र, कई मुद्दों पर मोदी सरकार को घेरने की तैयारी में कांग्रेस

रिपोर्ट: इन्द्रमोहन पाण्डेय

कोरोना संकट के बीच संसद का मानसून सत्र जल्द ही शुरू होने वाला है| सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, संसद का मौजूदा सत्र 10 सितबंर से शुरू हो सकता है| कोरोना वायरस महामारी के दौरान आयोजित किये जा रहे इस सत्र को लेकर विशेष तैयारियां भी की जा रही हैं| एक दिन लोकसभा चलेगी और दूसरे दिन राज्य सभा चलेगी| सत्र चार सप्ताह का हो सकता है| इस सत्र में कांग्रेस कई अहम मुद्दे उठा सकती है|

सूत्रों के मुताबिक, लोकसभा के सभी सांसद सेंट्रल हॉल में बैठेंगे, जबकि राज्यसभा सांसद लोकसभा और राज्य सभा में बैठेंगे| सभी सांसदों के लिए आरोग्य सेतु ऐप अनिवार्य होगा| स्क्रीनिंग और सैनिटाइजेशन की व्यवस्था हर जगह रहेगी| सांसद के स्टाफ को संसद भवन आने की इजाजत नहीं दी जाएगी| कोरोना महामारी के चलते संसद का बजट सत्र आनन-फानन में स्थगित कर दिया गया था| इसी के तहत 22 सितंबर को मॉनसून सत्र बुलाए जाने की मियाद खत्म हो रही है| ऐसे में बताया जा रहा है कि 10 सितंबर से मॉनसून सत्र चार हफ्ते के लिए बुलाया जा सकता है| इस बार सत्र के हंगामेदार होने के आसार हैं क्योंकि गलवान घाटी को लेकर विपक्ष सरकार को घेरने की तैयारी में है| अगले महीने सितंबर में होने वाले मॉनसून सत्र में भारत-चीन विवाद और गलवान घाटी का मुद्दा हावी रहेगा| कहा जा रहा है कि विपक्ष सरकार से इस संबंध में श्वेत पत्र लाने की मांग कर सकती है|

कांग्रेस पार्टी के लोकसभा में नेता और सांसद अधीर रंजन चौधरी ने स्पीकर ओम बिड़ला को चिट्ठी लिखी है| स्पीकर को लिखे पत्र अधीर रंजन ने फिजिकल अटेंडेंस के साथ-साथ डिजिटल अटेंडेंस की भी अनुमति दिए जाने की बात कही है| साथ ही लोकसभा के ऐप के जरिए सांसदों को बोलने का मौका दिए जाने की बात कही है| सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक कांग्रेस, कोरोना महामारी, अर्थव्यवस्था, लद्दाख में भारत और चीन के बीच तनाव, बेरोजगारी और हाल ही में हुए फेसबुक विवाद जैसे मुद्दे उठा सकती है|


Create Account



Log In Your Account