रेल यात्रियों को अब 1,050 स्टेशनों पर देना होगा यूजर चार्ज, पैसेंजर्स को मुहैया होगी वैल्यू एडेड सर्विस

रिपोर्ट: शिलनिधि

रेल यात्रियों को सफर करने के लिए अब ज्यादा पैसे खर्च करने पड़ सकते है| रेलवे के मुताबिक़ सभी रेलवे स्टेशनों के 10 से 15 फीसदी स्टेशनों में यूजर चार्ज लिया जाएगा| रेलवे बोर्ड के चेयरमैन और सीईओ विनोद कुमार यादव ने यह जानकारी दी है कि एयरपोर्ट्स के तर्ज पर कुछ रेलवे स्टेशनों में भी यूजर चार्ज लिया जाएगा| नीति आयोग के CEO अमिताभ कांत ने कहा कि प्राइवेट ट्रेनों का किराया मार्केट के हिसाब से तय किया जाएगा| पैसेंजर्स को वैल्यू एडेड सर्विस भी मुहैया कराई जाएंगी| प्राइवेटाइजेशन से रेलवे को करीब 30 हजार करोड़ रुपये के निजी निवेश आने की उम्मीद है| CRB और CEO ने जानकारी दी है कि 1050 स्टेशनों में यात्रियों का फुटफॉल बढ़ाया जायेगा| फुटफॉल बढ़ने से स्टेशनों की क्षमता बढ़ाने के लिए उसका पुनर्निर्माण किया जायेगा| इन स्टेशनों में यूजर चार्ज लिया जायेगा| देश में भारतीय रेलवे का करीब 7000 रेलवे स्टेशन है|

CRB वी के यादव ने जानकारी दी है कि यूजर चार्ज के लिए रेलवे जल्द नोटिफिकेशन जारी करेगा| हालांकि यूजर चार्ज कितना होगा इस सवाल पर उन्होंने कहा कि एक छोटी राशि यूजर चार्ज के रूप में लिया जाएगा| रेलवे ने जानकारी दी है कि बड़े रेलवे स्टेशनों और भीड़-भाड़ वाले रेलवे स्टेशनों में यूजर चार्ज वसूला जाएगा|ये यूजर चार्ज यात्री किराया टिकट में जोड़कर मुसाफ़िरों से रेल लेगी| रेलवे बोर्ड के चेयरमैन ने कहा कि मार्च 24 तक हाई डेंसिटी रुट्स पर डबलिंग, ट्रिपलिंग और इलेक्ट्रिफिकेशन का काम पूरा कर लेंगे| उन्होंने बताया कि गांधी नगर और हबीबगंज स्टेशन दिसंबर 2020 तक रिडेवलप हो जाएंगे|
यह भी स्पष्ट किया गया है कि हम रेलवे का निजीकरण नहीं कर रहे हैं| निजी कंपनी रेलवे इंफ्रास्ट्रक्चर का इस्तेमाल करेगी| उन्होंने कहा कि प्राइवेट बैंक आने के बाद SBI बंद नही हुआ है| इंडिगो, विस्तारा आने के बाद एयर इंडिया बंद नही हुआ है| ऐसे ही प्राइवेट ट्रेन आने के बाद भारतीय रेल बंद नही होगी, बल्कि क्षमता और प्रतिस्पर्धा और बढ़ेगा|


Create Account



Log In Your Account