भारी बर्फबारी और हिमस्खलन के कारण जम्मू-कश्मीर में अब तक 10 लोगों की मौत

रिपोर्ट: इन्द्रमोहन पाण्डेय

जम्मू-कश्मीर में पिछले 48 घंटों में हुई भारी बर्फबारी के कारण अब तक कुल 10 लोगों ने अपनी जान गंवा दी है| मृतको में 5 सेना के जवान भी शामिल हैं| वर्फबारी के कारण उत्तरी कश्मीर में कई जगह हुए हिमस्खलन में 5 सैनिकों ने अपनी जान गंवाई है जबकि बांदीपोरा और गांदरबल जिले में हिमस्खलन ने कई घरों को चपेट में ले लिया है| सेना और स्थानीय प्रशासन का बचाव अभियान जारी है| मौसम विभाग के अधिकारी ने बुधवार से राहत की संभावना व्यक्त की है| घाटी के मैदानी और ऊंची पहाड़ी वाले इलाकों में भारी बर्फबारी हुई है|

श्रीनगर में 12 सेंटीमीटर, गुलमर्ग में 27 सेंटीमीटर और पहलगाम में 21.5 सेंटीमीटर बर्फबारी हुई है| भारी बर्फबारी के कारण चारों तरफ बर्फ की सफेद चादर बिछी हुई है जिससे  कश्मीर पहुंचे सैलानी काफी खुश हैं जबकि कश्मीरियों की परेशानी और अधिक बढ़ गई है| एक तरफ कश्मीर को देश से जोड़ने वाले सभी राष्ट्रीय राजमार्ग यातायात के लिए बंद कर दिए गए हैं. वहीं दूसरी तरफ कई इलाकों में तीन दिन से बिजली गुल है| अधिकारियों को राजमार्गो को साफ करने और फिर से खोलने और लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने में मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है, क्योंकि मौसम बेहद खराब है|


Create Account



Log In Your Account