आलमपुर गोनपुरा पंचायत (फुलवारी शरीफ प्रखंड) के वार्ड संख्या 12 में बदलाव की बयार जोरो पर : मिंटू कुमार

रिपोर्ट: निरंजन कुमार

पटना : बिहार पंचायत चुनाव 2021 के चुनावी दंगल में अपने विरोधियों को मात देने के लिए प्रत्याशी लगातार पसीना बहा रहे हैं| कोई पैसों के बल पर तो कोई अपने काम की मेहनताना का हवाला देकर जनता का आशीर्वाद पाने की हरसंभव कोशिश में जुटे हुए हैं ताकि जीत उन्हें मयस्सर हो सके| वार्ड मेम्बर के रूप में ऐसे ही एक संघर्षशील, जुझारू, कर्मठ, जनप्रिय एवं भावी प्रत्याशी हैं मिंटू कुमार जो अपनी जीत के प्रति पूरी तरह से आश्वस्त हैं|  मिंटू कुमार ने कहा कि मतदाताओं ने उन्हें अपना भरपूर समर्थन देने का मूड बना लिया है इसलिए हमारी जीत सुनिश्चित है| मिंटू कुमार निरंतर अपने समर्थकों के साथ चुनाव प्रचार अभियान में जुटे हुए  हैं ताकि चुनावी समर में विरोधियों को मात देकर विजय पताका फहरा सकें|

पटना जिले के फुलवारी शरीफ प्रखंड स्थित आलमपुर गोनपुरा पंचायत अंतर्गत (ग्राम-गोड़िया डेरा धुपारचक मुसहरी) वार्ड संख्या 12 से वार्ड मेम्बर के रूप में चुनावी समर में ताल ठोक रहे मिंटू कुमार की माने तो लोगों तक सरकारी योजनाओं का लाभ नही पहुँच सका है| इसको लेकर जनता में आक्रोश व्याप्त है| यही कारण है कि पंचायत चुनाव की रणभेरी बजते ही वार्ड संख्या 12 में शुरू हुई बदलाव की बयार मतदान की तिथि नजदीक आने पर अब जोर पकड़ने लगी है| उन्होंने कहा कि राजधानी पटना से चंद किलोमीटर की दूरी पर रहने के बावजूद वार्ड संख्या 12 की जनता तक बुनियादी सुविधाएं नहीं पहुँच सकी है जो हम सब के लिए काफी दुर्भाग्यपूर्ण है| 15 नवंबर को सातवें चरण में फुलवारी शरीफ दनियावां, पटना सदर प्रखंड सहित कुल 63 प्रखंडों में मतदान कराए जायेंगे|

चौथा चरण : 20 अक्टूबर को 36 जिलों के 53 प्रखंड में 
पांचवां चरण : 24 अक्टूबर 38 जिलों में 58 प्रखंड में 
छठा चरण : 03 नवंबर 37 जिलों के 57 प्रखंड में 
सातवां चरण : 15 नवंबर को 37 जिलों के 63 प्रखंड में 
आठवां चरण : 24 नवंबर को  36 जिलों के 55 प्रखंड में 
नौवां चरण :  29 नवंबर को 35 जिलों के 53 प्रखंड में 
10 वां चरण : 08 दिसंबर 34 जिलों के 54 प्रखंड में 
11 वां चरण :  12 दिसंबर को 20 जिलों के 38 प्रखंड में

मीडियाकर्मियों से बात करते हुए मिंटू कुमार ने कहा कि सभी धर्म-सम्प्रदाय से जुड़े लोगों का आशीर्वाद उन्हें मिल रहा है| लोग बदलाव चाहते हैं ताकि वार्ड 12 का सम्पूर्ण विकास हो सके| चुनाव को लेकर मतदाताओं में खासा उत्साह है और जिस प्रकार से पंचायत के लोगों का समर्थन मिल रहा है, ऐसे में उनकी जीत सुनिश्चित है| जनता उनकी जीत पर अपनी मुहर लगाने के लिए तैयार बैठी है| 

 


Create Account



Log In Your Account