मुखिया प्रत्याशी सुनील यादव का दावा, जाति, धर्म से उपर उठकर पंचायत के विकास के लिए लोग उनकी जीत पर लगायेंगे मुहर

रिपोर्ट: निरंजन कुमार

फुलवारीशरीफ प्रखंड के मैनपुर अंदा पंचायत से मुखिया प्रत्याशी सुनील यादव अपनी जीत के प्रति पूरी  तरह से आश्वस्त हैं| उन्होंने कहा कि इस बार के चुनावी रण में  भले ही अन्य कई प्रत्याशी अपना भाग्य आजमा रहे हैं लेकिन उनका किसी से मुकाबला नही है| जनता का भरपूर समर्थन उन्हें मिल रहा है और 15 नवंबर को मतदान के रूप में हर धर्म-सम्प्रदाय के लोग अपना आशीर्वाद देने के लिए तैयार बैठी है|

उल्लेखनीय है कि सुनील यादव सामाजिक कार्यों में भी सक्रिय रहते हैं| यही कारण है कि वे अपने पंचायत में काफी लोकप्रिय एवं चर्चित है| 15 नवंबर को सातवें चरण में फुलवारी शरीफ दनियावां, पटना सदर प्रखंड सहित कुल 63 प्रखंडों में मतदान कराए जायेंगे| इसे ध्यान में रखते हुए मुखिया प्रत्याशी सुनील यादव प्रतिदिन जनसंपर्क अभियान के जरिये हर किसी के घर अपनी उपस्थिति दर्ज कराकर अधिक से अधिक लोगों का समर्थन हासिल करने की कवायद में जुटे हुए हैं|

सुनील यादव ने लोगों से जाति-पाति, धर्म-सम्प्रदाय से उपर उठकर पंचायत के सम्पूर्ण विकास के लिए 15 नवंबर को वोट देने की अपील की है| उन्होंने कहा कि जनता खुद को ठगी हुई महसूस कर रही है| अब जनता जागरूक हो चुकी है| लोक-लुभावन नारों और झूठे वादें करनेवालों लोगों के झांसे में आकर ठगी की शिकार नही होगी| चुनावी वायदे के तौर पर उन्होंने कहा कि मुखिया प्रतिनिधि के रूप में वे पंचायत के लोगों की हितों को ध्यान में रखते हुए काम करेंगे| पंचायत के अंदर राज्य एवं केंद्र सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ घर-घर तक पहुंचे इसके लिए वे भरपूर प्रयास करेंगे| अपनी जीत सुनिश्चित करने के लिए वे लगातार जनसंपर्क कर करने के साथ-साथ लोगों की समस्याओं से भी रूबरू हो रहे हैं|

गौरतलब है कि बिहार पंचायत चुनाव 2021 कुल ग्यारह चरणों में होने है और चौथे चरण के लिए आज 36 जिलों के 53 प्रखंड में मतदान की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है|
पांचवां चरण : 24 अक्टूबर 38 जिलों में 58 प्रखंड में 
छठा चरण : 03 नवंबर 37 जिलों के 57 प्रखंड में 
सातवां चरण : 15 नवंबर को 37 जिलों के 63 प्रखंड में 
आठवां चरण : 24 नवंबर को  36 जिलों के 55 प्रखंड में 
नौवां चरण :  29 नवंबर को 35 जिलों के 53 प्रखेंड में 
10 वां चरण : 08 दिसंबर 34 जिलों के 54 प्रखंड में 
11 वां चरण :  12 दिसंबर को 20 जिलों के 38 प्रखंड में

पत्रकारों से बातचीत के क्रम में  मुखिया प्रत्याशी सुनील यादव ने कहा कि जन-जन तक बुनियादी सुविधाएं पहुंचे इसके लिए वे हर मुमकिन कोशिश में जुटे हुए हैं| जन कल्याण के लिए वे निरंतर संघर्षशील एवं सक्रिय रहेंगे| सात निश्चय योजना के तहत हर घर नल जल योजना, हर घर शौचालय निर्माण, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, राशन कार्ड, पीएम आवास योजना, हर घर तक गली नाली का निर्माण जैसी सरकार की सभी जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ लोगों तक पहुंचाने के लिए वे प्रतिबद्ध हैं| उन्होंने कहा कि पंचायत की जनता जागरूक हो चुकी है इसलिए जो काम करेगा जनता के दिल में वही राज करेगा| सुनील यादव  की माने तो पंचायत के विकास के लिए जाति-धर्म सम्प्रदाय से उपर उठकर लोग जीत का सेहरा उनके सिर बांधने के लिए तैयार बैठें है| इसके लिए पंचायत के मतदाता मतदान के दिन का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

 

 


Create Account



Log In Your Account