मुखिया प्रत्याशी अरुण कुमार ने मैनपुर अंदा पंचायत के लोगों से किया वादा, कहा- लोगों की हर जरूरतों को करेंगे पूरा

रिपोर्ट: निरंजन कुमार

पटना : बिहार में पंचायत चुनाव के सातवें चरण में होनेवाले मतदान को लेकर सभी पंचायतों में अखाड़े सज चुके हैं। जीत के दावों और विकास के वादों के साथ चुनावी मैदान में अपना दमखम दिखा रहे प्रत्याशियों ने प्रचार अभियान तेज कर दिया है और निरंतर जनसंपर्क कर रहे हैं। चुनावी रणभूमि में हर दिन जीत हार के दावे किए जा रहे हैं और विरोधियों को मात देने के लिए नई-नई रणनीति बनाई जा रही है|

इस कड़ी में फुलवारीशरीफ प्रखंड के मैनपुर अंदा पंचायत से मुखिया प्रत्याशी अरुण कुमार अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ चुनाव प्रचार अभियान में जुटे हुए हैं ताकि चुनावी समर में विरोधियों को मात देकर विजय पताका लहराने में कामयाब हो सकें| अरुण कुमार की माने तो मैनपुर अंदा पंचायत के लोग बुनियादी जरूरतों से अभी भी वंचित हैं |  हकीकत यह है कि मैनपुर अंदा पंचायत के लोगों तक निवर्तमान मुखिया के ढुलमुल रवैये के कारण विकास की रौशनी अब तक नही पहुंच सकी है| लोग उपेक्षित हैं और बुनियादी सुविधाओं के अभाव में जीने को विवश हैं| 

अरुण कुमार ने बताया कि मैनपुर अंदा पंचायत के सभी धर्म-सम्प्रदाय से जुड़े लोगों का आशीर्वाद उन्हें मिल रहा है| लोग बदलाव चाहते हैं ताकि पंचायत का सम्पूर्ण विकास हो सके| चुनाव प्रचार में पुरुष, महिला एवं युवा सभी वर्गों का भरपूर साथ मिल रहा है| मतदाताओं में खासा उत्साह है।  

उल्लेखनीय है कि बिहार पंचायत चुनाव के सातवें  चरण में 37 जिलों के 63 ब्लॉक में डाले जाएंगे वोट| 15 नवंबर को मतदान के बाद प्रत्याशियों का भाग्य EVM और मतदान पेटी में बंद हो जाएगा। सातवें चरण के मतदान में भी पंचायत सदस्य, मुखिया, पंचायत समिति सदस्य, जिला परिषद सदस्य, सरपंच एवं पंच के पदों के लिए चुनाव होगा। चुनाव ईवीएम और बैलेट पेपर दोनों माध्यमों से कराए जाएंगे। 

अरुण कुमार की माने तो जिस प्रकार से पंचायत के लोगों का समर्थन मिल रहा है, ऐसे में उनकी जीत सुनिश्चित है| उन्होंने कहा कि जीत के खोखले दावे और विकास के झूठे वादे कोई कितना ही क्यों न कर ले, लेकिन पंद्रह नवंबर को पंचायत की जनता अरुण कुमार की जीत पर अपनी मुहर लगाने के लिए तैयार बैठी है|  

गौरतलब है कि 15 नवंबर को सातवें चरण में फुलवारी शरीफ दनियावां, पटना सदर प्रखंड सहित कुल 63 प्रखंडों में मतदान कराए जायेंगे| आज चौथे चरण के लिए मतदान की प्रक्रिया जारी है| लोग बढ़-चढ़कर मतदान में हिस्सा ले रहे हैं| आज 36 जिलों के 53 प्रखंडों में मतदान कराए जा रहे हैं|

 


Create Account



Log In Your Account