छात्रों की पढ़ाई में अब काफी मददगार बना ‘vishnu classes neora’ यू-ट्यूब चैनल

रिपोर्ट: निरंजन कुमार

पटना : शैक्षणिक सेवा प्रदाता ‘vishnu classes neora’ यू-ट्यूब चैनल के मोनेटाईज होने पर विष्णु क्लासेज शैक्षणिक संस्थान में उत्सव का माहौल देखा गया| पूर्ववर्ती एवं वर्तमान छात्र-छात्राओं ने शिक्षाविद विष्णु दयाल को बधाई देते हुए उनके प्रति अपना आभार प्रकट किया|  

छात्रों ने इसे शिक्षक विष्णु दयाल के लगन, परिश्रम और अध्यापन के प्रति समर्पण का प्रतिफल बताया है|

‘विष्णु क्लासेज नेऊरा’ यू-ट्यूब चैनल के मोनेटाईज होने की जानकारी मिलने पर विष्णु क्लासेज शैक्षणिक संस्थान पहुंचकर पूर्ववर्ती छात्र एवं स्थानीय पंचायत के मुखिया उदय कुमार सहित काफी संख्या में छात्र-छात्राओं ने शिक्षक विष्णु दयाल को उपहार भेंट कर उन्हें बधाई दी| अब शिक्षक विष्णु दयाल क्लासेज के यू-ट्यूब चैनल ‘vishnu classes neora’ (https://www.youtube.com/watch?v=izcXdhaajGg) को यू-ट्यूब पर सर्च, लाइक और सब्सक्राइब करके छात्र अपनी परीक्षा की तैयारी घर बैठे भी आसानी से कर सकते हैं|

गौरतलब है कि कोरोना संक्रमण अपने खतरनाक स्वरूप से न सिर्फ पूरी दुनिया में दहशत फैलायी बल्कि इसके कारण हमारे जीवन जीने के तरीकों एवं दैनिक कार्यों में कई बदलाव भी देखे गये| समय का बदलाव और कोविड के कारण आई ठहराव ने हमारी मानसिकता बदल कर रख दी| इसी बदलाव की एक बानगी यह भी है कि कोविड काल में ऑनलाइन क्लासेज का प्रचलन काफी तेजी से फला-फूला| बदलाव के इस बयार से ‘विष्णु क्लासेज नेऊरा’ भी अछूता नही रहा| कोरोना संक्रमण के दौर में छात्रों की पढ़ाई बाधित न हो, इसके लिए शिक्षक विष्णु दयाल ने अपनी शैक्षणिक सेवा प्रदान करने के लिए यू-ट्यूब चैनल बनाया जो अब मोनेटाईज भी हो चुका है|

यू-ट्यूब चैनल के मोनेटाईज होने का मतलब : आप अपने video मे ads शुरू करने की अनुमति दे रहे है यानि जब आप monetization use करेंगे तो आपके videos मे ads दिखने शुरू हो जायेंगे और आप पैसा कमाना शुरू कर सकते है !

कब होता है यूट्यूब में हमारा चैनल मोनेटाइज : यूट्यूब पर चैनल मोनेटाइज करने के लिए आपको 1000 स्क्राइबर और 4000 घंटे का वॉच टाइम 1 साल में पूरा करना होता है। इसके बाद यूट्यूब टीम आपके चैनल को ऑडिट करती है। अगर आप की वीडियो उनके अधिकारियों को पसंद आती है, तो वह आपके चैनल का मोनेटाइजेशन ऑन कर देते हैं।

वर्ष 1990 से निरंतर विष्णु क्लासेज नेऊरा से छात्र लाभांवित हो रहे हैं| बीते तीन दशक में विष्णु क्लासेज नेऊरा से पढ़ाई करनेवाले अनेकों छात्र-छात्राएं मेट्रिक, इंटरमीडिएट की परीक्षा में न सिर्फ टॉपर हुए हैं बल्कि प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता हासिल कर देश के अलग-अलग हिस्सों में अच्छे पदों पर पहुंचकर लोगों को अपनी सेवा दे रहे हैं| छात्र-छात्राओं ने विष्णु क्लासेज नेऊरा में अध्ययन के दौरान प्राप्त अनुभव एवं शिक्षक विष्णु दयाल से मिले सहयोग को साझा करते हुए काफी भावुक दिखें|

विष्णु क्लासेज नेऊरा के पूर्ववर्ती विद्यार्थी रहे नेऊरा पंचायत के वर्तमान मुखिया उदय कुमार शिक्षक विष्णु दयाल की सादगी, उनके सरल विचार, पढ़ाने और समझाने के तौर-तरीके, सहयोगी स्वभाव के लिए आज भी कायल हैं| विष्णु क्लासेज नेऊरा में छात्र जीवन के क्रम में बिताये गये उन लम्हों को याद कर मुखिया उदय कुमार बेहद भावुक दिखे| उनकी माने तो शिक्षक विष्णु दयाल शैक्षणिक कार्य के साथ-साथ सामाजिक सरोकार से जुड़े कार्यों में भी अपना योगदान देते रहे हैं| अपनी विनम्रता, कुशल शैक्षणिक कार्य, मिलनसार छवि के कारण वे काफी लोकप्रिय हैं| उदय कुमार की माने तो पंचायत की जनता का प्यार के साथ-साथ विष्णु क्लासेज नेऊर से प्राप्त शिक्षा एवं संस्कार की बदौलत ही आज वे मुखिया पद पर विराजमान हैं|

शिक्षक विष्णु दयाल बतातें हैं कि अपने प्रति छात्रों का लगाव एवं अपनापन देखकर उनका मनोबल काफी उंचा हो जाता है| लगातार तीन दशक से विष्णु क्लासेज नेऊरा के प्रति बरकरार छात्रों के इस प्यार से हमें ऊर्जा मिलती रही है जो हमें काफी उत्साहित करता रहा है| शिक्षा के क्षेत्र में काम करने के अनुभव के दौरान न जाने कितने ऐसे किस्से हुए जिन्होंने मेरा समाज के प्रति, शिक्षा के प्रति और बच्चों के प्रति नज़रिया बदल कर रख दिया।  छात्र जीवन में शिक्षा की जो तस्वीर हमारे सामने आई वो बहुत आशावादी नहीं थी। आमतौर पर हम जो बदलाव देखना चाहते हैं कोई जरूरी नहीं है कि उसका प्रतिफल उसी रूप में सामने आए। वह बदलाव कई अन्य रूपों में भी दिखता है। विष्णु क्लासेज नेऊरा का उद्देश्य छात्रों की स्वतंत्र व रचनात्मक अभिव्यक्ति की क्षमताओं को भी विकसित करना है ताकि छात्रों की भाषा और संचार की क्षमता में सुधार हो|

 

 


Create Account



Log In Your Account