संकट में कर्नाटक सरकार: कांग्रेस के 21 मंत्रियों ने दिया पद से इस्तीफा

रिपोर्ट: Ramesh Pandey

कर्नाटक में कांग्रेस और जेडीएस गठबंधन की सरकार पर मंडरा रहे संकट के बादल के कारण कर्नाटक में एक बार फिर सियासी नाटक ने जोर पकड़ा है| कांग्रेस और जेडीएस के कुल 13 विधायकों के इस्तीफे के बाद एचडी कुमारस्वामी की सरकार संकट में है| इसके अलावा निर्दलीय विधायक ने भी सरकार से समर्थन वापस ले लिया है| हाल ही में लघु उद्योग मंत्री के तौर पर मंत्रालय में शामिल किए गए नागेश ने यहां राजभवन में राज्यपाल वजुभाई वाला से मुलाकात की और त्यागपत्र सौंपा। राज्य के हालिया घटनाक्रम के अनुसार, कांग्रेस के 21 मंत्रियों ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है।  सियासी संकट के बीच मुख्यमंत्री कुमारस्वामी रविवार शाम अमेरिका से बेंगलुरु पहुंच गए। देर रात तक पार्टी प्रमुख और पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवेगौड़ा के निवास पर आला नेताओं की बैठकों का सिलसिला जारी था।

कांग्रेस-जेडीएस सरकार को बाहर से समर्थन देने वाले बसपा विधायक महेश का कहना है कि मेरा समर्थन सरकार को जारी रहेगा| लेकिन, उन्हें SC/ST के लिए ज्यादा फंड चाहिए| 15 दिन पहले मायावती ने उन्हें कहा था कि वह गठबंधन के साथ ही रहेंगे| कांग्रेस कोटे के मंत्रियों के बाद अब जेडीएस कोटे के मंत्रियों ने भी अपना इस्तीफा सौंप दिया है| कर्नाटक में जल्द ही नया मंत्रिमंडल बनाया जा सकता है| किसी भी तरह के संकट से बचने के लिए JDS पूरी तैयारी कर रही है| अपने विधायकों को एकजुटने करने के लिए पार्टी ने 35 कमरे बुक किए हैं| जहां पर विधायकों को रखा जाएगा, ये कमरे तीन दिन के लिए बुक किए गए हैं| इनके अलावा 10 विला, 15 डिलक्स रूम और 10 रूम को भी बुक किया गया है| 

कर्नाटक के मुख्यमंत्री एचडी कुमारस्वामी ने कहा है कि जो भी दिक्कतें हैं उन्हें जल्द ही सुलझा लिया जाएगा| सरकार पर किसी तरह का संकट नहीं है, सरकार बिल्कुल सही तरीके से चलेगी| कर्नाटक के बागी विधायक आनंद का कहना है कि सिद्धारमैया और डीके शिवकुमार ने उनसे बात की है| उन्होंने इस्तीफा वापस लेने की मांग की है, मैंने उनके सामने दो मांग रखी है| जबतक वो मांग पूरी नहीं होगी, तबतक वह वापस नहीं जाएंगे|

कांग्रेस नेता और कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने ट्वीट कर सभी विधायकों से अपील की है कि वह अपना इस्तीफा वापस ले लें| साथ ही साथ उन्होंने BJP-RSS पर हमला बोला है| उन्होंने कहा कि BJP-RSS कभी भी संविधान का सम्मान नहीं करते हैं| बीजेपी लगातार हमारी सरकार को गिराने की कोशिश कर रही है| उन्होंने लिखा कि बीजेपी हमारे विधायकों को डराने की कोशिश कर रही है| कांग्रेस नेता सिद्धारमैया ने जानकारी दी कि कर्नाटक कांग्रेस के 21 मंत्रियों ने स्वेच्छा से इस्तीफा दे दिया है।

वहीं, इस्तीफों से सकते में आई कांग्रेस ने विधायकों को मनाने की तत्काल कोशिश की। सरकार के संकटमोचक रहे डीके शिवकुमार ने भी विधायकों से बात की पर वे नहीं माने। दिल्ली में मोतीलाल वोरा, मल्लिकार्जुन खड़गे सहित वरिष्ठ नेताओं ने हालात पर चर्चा की। मंगलवार को विधायक दल की बैठक बुलाई गई है। इस बैठक को काफी अहम माना जा रहा है क्योंकि ऐसी खबरें हैं कि कुछ और विधायक इस्तीफा दे सकते हैं। पार्टी ने बैठक में न आने पर कार्रवाई के संकेत दिए हैं।

 

 


Create Account



Log In Your Account