2020 में भारतीय सेना के साथ अपने संबंधों की प्रगाढ़ता के प्रति आशान्वित है चीनी सेना

रिपोर्ट: साभार

चीनी सेना पीपल्स लिबरेशन आर्मी ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग के प्रयासों से भारतीय सेना के साथ उनके संबंधों में निरंतर सुधार हो रहा है| भारत और चीन के बीच 3,488 किलोमीटर लंबी वास्तविक नियंत्रण रेखा की वर्तमान स्थिति पर चीन के रक्षा प्रवक्ता कर्नल वू कियान जानकारी साझा कर रहे थे| हाल ही में भारत में आतंकवाद रोधी संयुक्त (भारत-चीन) अभ्यास ने आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई और क्षेत्रीय स्थिरता की रक्षा करने के दोनों तरफ के मंसूबों को दिखाया है|

चीन-भारत संबंधों में सैन्य संबंध सभी संबंधों में से सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण हैं| इसके लिए दोनों देशों के शीर्षस्थ नेताओं को इसका श्रेय जाता है कि सैन्य संबंधों में सुधार हो रहा है और दोनों देश रणनीतिक वार्ता कर व्यावहारिक संबंध बरकरार रख रहे हैं| उन्होंने कहा कि पीएलए 2020 में भारत की सेना के साथ अपने संबंधों की प्रगाढ़ता के लिए आशान्वित है| इस वर्ष भारत और चीन के बीच राजनियक संबंधों की 70वीं वर्षगांठ भी होगी. हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में 21 दिसंबर को दोनों ही देशों ने संयुक्त आतंकवाद रोधी सफल अभ्यास किया|

 


Create Account



Log In Your Account