रुझानों में आप को बहुमत; 58 सीटों पर आगे चल रही है AAP, बीजेपी को 12 सीटों पर बढ़त

रिपोर्ट: इन्द्र मोहन पाण्डेय

  शंख्नाद: दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए मंगलवार सुबह 8 बजे से मतों की गिनती शूरू जारी है। शुरुआती रुझानों में सी-वोटर के डेटा के अनुसार आम आदमी पार्टी 58 सीटों पर आगे चल रही है, बीजेपी 12 सीटों पर आगे चल रही है जबकि कांग्रेस शून्य सीट पर आगे है। एग्जिट पोल के नतीजों में आम आदमी पार्टी को दिल्ली चुनाव में बेहद आसान जीत मिलती दिख रही थी। इसके अलावा मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल समेत आप नेताओं ने भी जीत का भरोसा जताया है।

 हालांकि, उसे 10 से ज्यादा सीटों का नुकसान हो रहा है। आप के हिस्से की ये सीटें भाजपा के खाते में जा रही हैं। भाजपा को पिछली बार 3 सीटें मिली थीं, वह इस बार 10 से ज्यादा सीटों पर बढ़त बनाए हुए है। कांग्रेस पिछली बार की ही तरह इस बार भी शून्य पर है। 70 विधानसभा सीटों के लिए 8 फरवरी को 62.59% वोट डाले गए थे। दिल्ली में अभी आप की सरकार है। भाजपा 22 साल और कांग्रेस 7 साल से सत्ता से दूर है।

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल तीसरी बार सीएम बनने जा रहे हैं। वे पहली बार 2013 में 48 दिन इस पद पर रहे, फिर इस्तीफा दे दिया था। उन्होंने दूसरी बार 14 फरवरी 2015 को सत्ता संभाली थी।


Create Account



Log In Your Account