पूरे बिहार में 9 अगस्त से मुद्दा आधारित आन्दोलन का आगाज करेगी समाजवादी पार्टी : प्रदेश अध्यक्ष

रिपोर्ट: Ramesh Pandey

पटना 7 अगस्त : बिहार समाजवादी पार्टी क्रन्ति दिवस के मौके पर 9 अगस्त से पूरे बिहार में 17 सूत्री मांगों के समर्थन में मुद्दा आधारित आन्दोलन की शुरुआत करेगी| पूर्व केन्द्रीय मंत्री व सपा प्रदेश अध्यक्ष देवेन्द्र प्रसाद यादव ने कहा है कि सरकार की ढुलमुल नीति और शिथिल कार्य प्रणाली के कारण बिहार के मजदूरों, किसानों और नौजवानों की स्थिति काफी दयनीय है|

इस सन्दर्भ में पटना के गाँधी मैदान के समीप स्थित जे0पी0 गोलम्बर चैराहा से राजभवन तक पार्टी के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में एकजुट होकर शांतिपूर्ण ‘‘किसान आक्रोश मार्च’’ में सम्मिलित होंगे|

उन्होंने कहा कि 9 अगस्त को क्रांति दिवस से मुद्दा आधारित आन्दोलन की शुरुआत समाजवादी पार्टी करेगी जो अगले 3 माह तक अनवरत पूरे बिहार में हर स्तर पर चलेगा ताकि समस्याओं का निदान हो सके| देवेन्द्र प्रसाद यादव ने कहा कि पार्टी के इस मुद्दा आधारित आन्दोलन को लेकर कई नारें व मांग तैयार की गयी है|

  • बिहार में चल रहे सभी बालिका गृह मधुबनी सहित की जाँच पटना उच्च न्यायालय की निगरानी में सीúबीúआईú से कराओ| 
  • भू-राजस्व लगान अप्रत्याशित बढ़ोत्तरी मालगुजारी संबंधी हाल के सरकारी तुगलकी आदेश को तुरन्त वापस लो।
  • बिना नफा के खेती बारी उस पर लगे न मालगुजारी|
  • जब तक भुखा किसान रहेगा, धरती पर तुफान रहेगा|
  • समाजवादी पार्टी की है ललकार, जागो किसानों- लो अधिकार।
  • भागो-भागो चोर-बेईमान, जाग उठा मजदूर किसान।
  • रोको महगाँई बाँधों दाम, नहीं तो होगा चक्का जाम।
  • किसानों को कृषि उपज का समर्थन मूल्य की गारन्टी करो।
  • किसानों के कृषि कर्ज को माफ करो।
  • बंद पड़े राजकीय नलकूपों तथा चीनी मिलों को शीघ्र चालू करो।
  • डीजल के दाम में हुई वृद्धि को कम करो।
  • बाढ़-सुखाड़ का स्थायी समाधान हो|
  • एससी-एसटी अत्याचार एक्ट को पुराने स्वरूप को वापस करो।
  • सबको शिक्षा-सबको काम की गारन्टी करो।
  • पढ़ाई, सिंचाई, दवाई मुफ्त करों।
  • समान शिक्षा लागू करो, राजपूत, भंगी इंसान सबकी शिक्षा एक समान|
  • बी0पी0एल0 सूची में सुधार करो|
  • भ्रष्टाचार को शिष्टाचार बनने पर रोक लगाओ।
  • केन्द्र व राज्य प्रायोजित कल्याणकारी योजनाओं की लूट को बंद करो।

 


Create Account



Log In Your Account