मोकामा शेल्टर होम से लड़कियां भागी नहीं बल्कि भगाई गईं : डीजीपी

रिपोर्ट: सभार

मोकामा शेल्टर होम से फरार सात में से छह लड़कियों को तो पुलिस ने 24 घंटे के भीतर खोज लिया, लेकिन मामले की मुख्य गवाह और सातवीं युवती अब तक नहीं मिली है। सोमवार को डीजीपी गुप्तेश्वर पांडेय ने दावा किया कि युवतियां शेल्टर होम से भागी नहीं बल्कि भगाई गई थीं। डीजीपी ने कहा कि जांच में एक बात तो यह स्पष्ट हो गई है कि लड़कियां खिड़की काटकर नहीं भागी थीं। सभी लड़कियों को मेन गेट से भगाया गया था। उन्होंने कहा कि छह लड़कियां मिल चुकी हैं और सातवीं को भी जल्द खोज लिया जाएगा। सूत्र बताते है कि इन सभी लड़कियों को सीबीआई दिल्ली लेकर जाने वाली थी। मुख्य गवाह समेत सातों लड़कियों की साकेत कोर्ट में पेशी होने वाली थी।

उल्लेखनीय है कि फरार सातवीं लड़की ही मुजफ्फरपुर शेल्टर होम केस की मुख्य गवाह है, जिसने पुलिस को बताया था कि कौन-कौन बड़े नेता और अधिकारी मुजफ्फरपुर शेल्टर होम में आते थे। इसी लड़की ने ब्रजेश ठाकुर पर आरोप लगाते हुए शेल्टर होम में चल रहे यौन शोषण मामले का खुलासा किया था। 


Create Account



Log In Your Account