नीतीश सरकार में सभी धर्म/सम्प्रदाय एवं हर क्षेत्र का हुआ समुचित विकास : मौलाना मुख़्तार अली

रिपोर्ट: शिलनिधि

पटना : भारतीय जनतांत्रिक जनता दल के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मौलाना मुख्तार अली ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की जमकर तारीफ़ की है| उन्होंने कहा कि नीतीश सरकार के डेढ़ दशक के कार्यकाल में बिना भेदभाव के बिहार के हर इलाके और हर तबके का समुचित विकास हुआ है|

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा जाति आधारित जनगणना कराए जाने की मांग को लेकर आवाज बुलंद करने को जायज ठहराते हुए मौलाना मुख्तार अली ने कहा कि भारतीय जनतांत्रिक जनता दल शुरू से ही कास्ट बेस्ड सेन्सस का पक्षधर रही है और यह समय की मांग है|  उन्होंने कहा कि देश के अंदर 1931 के बाद अभी तक जातीय जनगणना नही हुई है| यही कारण है कि आज समाज में असामनता व्याप्त है| यदि समाज में समानता का भाव कायम करना है तो जाति आधारित जनगणना अवश्य होनी चाहिए ताकि आबादी के अनुरूप हर क्षेत्र में सबकी भागीदारी सुनिश्चित होगी| 

गौरतलब है कि मौलाना मुख्तार अली  राजनीति के साथ-साथ सामाजिक क्षेत्र में भी काफी सक्रिय हैं| विगत कई वर्षों से निरंतर अपने हुनर और विद्या की बदौलत वे लोगों की समस्याओं का समाधान कर रहे हैं| पटना के अशोक राजपथ स्थित सुलतानगंज थाना से महज कुछ ही दूरी पर स्थित पत्थर की मस्जिद के पास अपने क्लिनिक में वे लोगों को शारीरिक, मानसिक एवं तरह-तरह की व्याधियों और परेशानियों से छुटकारा दिलाने में प्रतिदिन पूरी तन्मयता से जुटे रहते हैं| यही कारण है कि पटना सहित बिहार के अलग-अलग इलाकों से हर रोज काफी तादाद में लोग उनके पास पहुँचते हैं| अपनी समस्याओं के समाधान हेतु मसौढ़ी, पटना, दानापुर, फतुहा सहित अन्य क्षेत्रों से पहुंचे लोगों ने मौलाना मुख़्तार अली के उदार स्वभाव के साथ-साथ मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अगुवाई में किए गये विकास कार्यों की काफी तारीफ़ की| लोगों की माने तो मौलाना मुख्तार अली हर गरीब और जरूरतमंद व्यक्ति को मदद पहुंचाने के लिए सदैव तत्पर रहते हैं| इनके क्लिनिक में बिना किसी आडम्बर, ताम-झाम और चढ़ावा के सबकी समस्याएं दूर होती है| 

मौलाना मुख्तार ने कहा कि नीतीश राज में बिहार ने इतनी तरक्की कर ली कि अब देश के अंदर या कही भी खुद को बिहारी कहने में अपमान नहीं बल्कि फक्र महसूस होती है| वर्ष 2005 के पूर्व बिहार की ऐसी दुर्गति थी कि दूसरे प्रदेशों में बिहार के लोगों को काफी फजीहत झेलनी पड़ती थी| लेकिन अब देश ही नहीं पूरी दुनिया में बिहार के विकास और यहाँ के प्रतिभावान युवाओं का डंका बज रहा है| उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार निरंतर बिहार और बिहारियों के हित में निर्णय लेते रहे हैं| उनके हर फैसले का भारतीय जनतांत्रिक जनता दल समर्थन करती है| बिहार के लोगों के कल्याणार्थ भविष्य में जो भी नीतीश सरकार द्वारा निर्णय लिए जायेंगे उसका हम हृदय से स्वागत करेंगे ताकि नशामुक्त, हरियालीयुक्त, सशक्त और खुशहाल बिहार हम भावी पीढ़ी को सौप सकें|


Create Account



Log In Your Account