बिहार में कीचड़ से कीचड़ को साफ करने का रिहर्सल कर रही है नीतीश सरकार : देवेन्द्र प्र0 यादव

रिपोर्ट: रमेश पाण्डेय

पटना : समाजवादी जनतादल डेमोक्रेटिक की राज्यकार्यकारिणी एवं जिलाध्यक्षों की बैठक कौटिल्या नगर, राजा बाजार स्थित राज्य कैम्प कार्यालय में रामलखन स्वर्णकार की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष - पूर्व केन्द्रीय मंत्री देवेन्द्र प्रसाद यादव ने कहा कि बिहार में कीचड़ से कीचड़ को साफ करने का रिहर्सल हो रहा है। बुराई से बुराई की लड़ाई से जनसमस्याएं-बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, शिक्षा की कुव्यवस्था, विधि व्यवस्था की गिरती हुई स्थिति हत्या, लूट, बालात्कार, राहजनी, मजदूरों का बढ़ता पलायन, शुद्ध पेयजल संकट, किसानों को धान का समर्थन मूल्य 1815 रूú प्रति क्विंटल की अध्प्रिाप्ति का अभाव तथा राज्य प्रयोजित जनकल्याणकारी योजनाओं का भ्रष्टाचार का भेट चढ़ जाने की स्थिति से निजात नहीं मिल सकती है। जब अच्छाई से बुराई की लड़ाई होगी, तभी समस्याओं से निजात मिल सकती है।

वही केन्द्रीय बजट में बढ़ती बेरोजगारी, बिहार जैसे पिछड़े राज्यों को विशेष राज्य देने पर बजट में कोई जिक्र नहीं किया गया है। यह नौजवानों और पिछड़े राज्यों के लिए निराशाजनक बजट है| केन्द्र सरकार आम जनों को बुनियादी मुद्दों से भटकाने तथा भावनात्मक मुद्दों को उछालने की प्राथमिकता के तहत वोट की राजनीति कर रही है| संविधान और देश की धर्म निरपेक्षता, भाईचारा, समता समानता के ताना-वाना को धत्ता बताकर गरीबों की नागरिकता पर हमला करने वाली नागरिकता संशोधन कानून और एन.पी.आर. जैसे विभाजनकारी कानून लाकर देश के एक वर्ग को बेचैन कर दिया है। इससे सम्पूर्ण देश के लोगों के मन में डर और आंतक का माहौल कायम है। इसके प्रतिवाद में पूरे देश में शांतिपूर्ण-धरना-प्रदर्शन और सत्याग्रह जारी है। विरोध् करने वालों पर गोली चला कर लोकतांत्रिक संवैधानिक अधिकारों पर हमला भी शुरू हो गया है।

देवेन्द्र प्रसाद यादव ने कहा कि धर्मिक उन्माद फैलाकर देश को बाँटने की साजिश चल पड़ी है। डाú लोहिया का मानना था कि घर में भाई को डरा कर मत रखो, डर घर को तबाह कर देती है। आज खतरनाक क्षणों से देश गुजर रहा है। यहाँ तक की सर्वोच्च न्यायालय की टिप्पणी आयी है कि देश में संकट का माहौल है। इन्टरनेट बंद करने के निर्णय पर कहा गया कि इन्टरनेट आजादी के अभिव्यक्ति का हिस्सा है। इन्टरनेट बंद करने के कारण को सार्वजनिक करना लाजमी है। आज राज्य कार्यकारिणी की बैठक में इस आशय का भी प्रस्ताव लिया गया कि 10 फरवरी 2020 को सभी जिला समाहरणालयों के समक्ष विपक्षी दलों द्वारा आहूत सी.ए.ए., एन.पी.आर. तथा एन.आर.सी. के प्रतिरोध् हेतु धरना कार्यक्रम का पार्टी न केवल समर्थन करेगी बल्कि समाजवादी जनता दल डेमोक्रेटिक बढ़ चढ़ कर भागीदारी सुनिश्चित करने का भी निर्णय ली है।

राष्ट्रीय अध्यक्ष ने पार्टी कार्यकर्ताओं से अगामी बिहार विधान सभा की तैयारी में अभी से जुट जाने का आह्वान किया| श्री यादव ने कहा कि केन्द्र और राज्य की डब्ल इंजन की सरकार जुमलेबाजी से विकास के कोलाहल में गरीबों की आवाज को दबा रही है। इसके खिलाफ राज्य के सभी जिला व प्रखंड मुख्यालयों पर मार्च, अप्रैल व मई में मुद्दा आधारित आन्दोलन व जनजागृति अभियान पार्टी द्वारा चलाया जाएगा| आगामी बिहार विधान सभा का चुनाव समान विचारधरा वाले दलों से मिलकर चट्टानी एकता के साथ लड़ी जायेगी|

                                                    


Create Account



Log In Your Account