26 दिसंबर को लगेगा साल का आखिरी सूर्य ग्रहण- इस बार ग्रहण भारत भर में भी दिखाई देगा I

रिपोर्ट: जूही तिवारी

 शंखनाद: दिसंबर में साल का आखिरी सूर्य ग्रहण लगेगा। इस बार ग्रहण भारत में दिखाई देगा और सूर्य ग्रहण के दौरान सूर्य आग से भरी अंगूठी की तरह नजर आएगा।  इसे वैज्ञानिकों की भाषा में वलयाकार सूर्य ग्रहण कहा जाता है। आपको बता दें कि सूर्य ग्रहण से पहले सूतक काल शुरू हो जाता है। 

सूर्य ग्रहण का सूतक ग्रहण लगने से 12 घंटे पहले 25 दिसंबर को शाम 5 बजकर 32 मिनट से लगेगा और ग्रहण खत्म होने पर समाप्त होगा। सूतक काल को किसी शुभ कार्य के लिए अच्छा नहीं माना जाता है।  बताया जा रहा है कि आंशिक सूर्य ग्रहण सुबह 8.04 मिनट से शुरू होगा। सूर्य ग्रहण सुबह  9.24 से चंद्रमा सूर्य के किनारे को ढकना शुरू कर देगा। इसके बाद सुबह 9.26  तक पूर्ण सूर्य ग्रहण दिखाई देगा। 11.05 तक यह सूर्य ग्रहण समाप्त हो जाएगा। कुल मिलाकर 3.12 मिनट का यह सूर्य ग्रहण होगा। 


Create Account



Log In Your Account