भावी मुखिया प्रत्याशी नागेन्द्र सिंह ने मतदान पूर्व ही जीत का किया दावा, कहा विकास चाहती है मैनपुर अंदा पंचायत की जनता

रिपोर्ट: निरंजन कुमार

पटना : बिहार पंचायत चुनाव की सरगर्मी जोरो पर है| मुखिया से लकर पंचायत सदस्य, पंचायत समिति सदस्य, सरपंच, पंच एवं अन्य पदों के लिए सजे चुनावी दंगल में सभी प्रत्याशी अपने विरोधियों के खिलाफ ताल ठोक रहे हैं| मैनपुर अंदा पंचायत के चुनावी समर में विजयी पताका फहराने को लेकर भावी मुखिया प्रत्याशी नागेन्द्र सिंह लगातार जनसंपर्क कर अपनी जीत सुनिश्चित करने में जुटे हुए हैं| ज्ञात हो कि सातवें चरण में फुलवारी शरीफ दनियावां, पटना सदर प्रखंड सहित कुल 63 प्रखंडों में मतदान कराए जायेंगे| नागेन्द्र सिंह अपने जनसंपर्क अभियान के जरिये हर घर पर दस्तक देकर पंचायत की जनता का आशीर्वाद हासिल करने में निरंतर लगे हुए हैं|

पटना जिले के फुलवारी प्रखंड स्थित मैनपुर अंदा पंचायत से भावी मुखिया प्रत्याशी नागेन्द्र सिंह ने मतदान पूर्व ही जीत का दावा किया है| उन्होंने कहा कि पंचायत की जनता का अपार समर्थन उन्हें मिल रहा है| सर्वधर्म सम्प्रदाय के लोगों से मिल रहे आशीर्वाद की बदौलत जीत हासिल करने में कामयाब होंगे| नागेन्द्र सिंह की माने तो मैनपुर अंदा पंचायत चुनाव में उनके टक्कर में दूसरा कोई नहीं है| पंचायत की जनता उनके सिर जीत का सेहरा बाँधने के लिए तैयार बैठी है| उन्होंने कहा कि बिहार की राजधानी पटना से चंद किलोमीटर की दूरी पर स्थित इस पंचायत के लोगों को बुनियादी सुविधाएं आज तक मयस्सर नहीं हो सकी है| आज भी इस पंचायत के अंतर्गत आने वाले ग्रामीण विकास की रोशनी से मरहूम हैं|

तीसरा चरण : 08 अक्टूबर को 35 जिलों के 50 प्रखंड में 
चौथा चरण : 20 अक्टूबर को 36 जिलों के 53 प्रखंड में 
पांचवां चरण : 24 अक्टूबर 38 जिलों में 58 प्रखंड में 
छठा चरण : 03 नवंबर 37 जिलों के 57 प्रखंड में 
सातवां चरण : 15 नवंबर को 37 जिलों के 63 प्रखंड में 
आठवां चरण : 24 नवंबर को  36 जिलों के 55 प्रखंड में 
नौवां चरण :  29 नवंबर को 35 जिलों के 53 प्रखेंड में 
10 वां चरण : 08 दिसंबर 34 जिलों के 54 प्रखंड में 
11 वां चरण :  12 दिसंबर को 20 जिलों के 38 प्रखंड में

भावी मुखिया प्रत्याशी नागेन्द्र सिंह ने कहा कि हर घर नल जल योजना, हर घर शौचालय निर्माण, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, राशन कार्ड के लाभ से आज भी काफी लोग वंचित हैं| पीएम आवास योजना, सात निश्चय के तहत हर घर तक गली नाली का निर्माण पंचायत के अधिकाँश हिस्सों में ठीक ढंग से नही हो सका है| इसको लेकर लोगों में काफी आक्रोश है| पंचायत की जनता बदलाव चाहती है ताकि उन्हें बुनियादी सुविधाएं मिल सके और उनके साथ-साथ मैनपुर अंदा पंचायत का समुचित विकास हो सके| उन्होंने कहा कि पंचायत की जनता जागरूक हो चुकी है| काम कम और बातें अधिक कर अपनी झोली भरने की नीयत रखनेवाले लोगों को जनता भलीभांति पहचान रही है| अमीर-गरीब, पुरुष, महिला, मजदूर, किसान, नौजवान  सभी जाति-धर्म के लोग नागेन्द्र सिंह को जिताने के लिए प्रतिबद्ध हैं और पंचायत के मतदाता 15 नवम्बर (मतदान तिथि) का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

सातवें चरण में चक्की, चौगाई, अगियांव,संदेश, भगवानपुर, रामपुर, शिवसागर, चेनारी, फुलवारीशरीफ,दनियावां,पटना सदर, चंड़ी, नूरसराय, बोधगया, टनकुप्पा, डोभी, वारसलीगंज, काशीचक, मदनपुर, मखदुमपुर, रिविलगंज, जलालपुर, नगरा, गोरैयाकोठी, बसंतपुर,कुचायकोट, भगवानपुर, गोरौल, कॉटी, मीनापुर, छौड़ादानौ, संग्रामपुर, मेहसी, सिकटा, मैनाटांड, सुरसंड, परसौनी, बौरगिनिया, शिवहर, केवटी, जाले, हरलाखी, मधवापुर, सराय रंजन, मौरवा,त्रिवेणीगंज, बनमा इटहरी, बिहारीगंज, बहादुरगंज, कसवा, जलालगढ़, अमदाबाद, मनिहारी, फारबिसगंज, सूर्यगढ़ा शेष क्षेत्र, चेवाड़ा, बेगूसराय,खगड़िया शेष क्षेत्र, जमालपुर,झाझा, रंगराचौक, गोराडीह, शंभुगंज वोटिंग होगी.


Create Account



Log In Your Account