आलमपुर गोनपूरा पंचायत से रामप्रवेश सिंह ने पंचायत समिति सदस्य के रूप में जीत की हैट्रिक लगाने का किया दावा

रिपोर्ट: निरंजन कुमार

पटना : फुलवारीशरीफ प्रखंड के आलमपुर गोनपूरा पंचायत निवासी रामप्रवेश सिंह ने पंचायत समिति सदस्य के रूप में जीत की हैट्रिक लगाने का दावा किया है| उन्होंने कहा कि जनता का भरपूर समर्थन मिल रहा है इसलिए चुनावी दंगल में उनका किसी से मुकाबला नही है| रामप्रवेश सिंह की माने तो आलमपूरा गोनपूरा पंचायत की जनता उन्हें अपना पुनः आशीर्वाद देने के लिए तैयार बैठी है|

उल्लेखनीय है कि रामप्रवेश सिंह फुलवारीशरीफ प्रखंड से जनता दल यूनाइटेड के अध्यक्ष भी हैं| सामाजिक कार्यों में वे लगातार सक्रिय रहते हैं| यही कारण है कि वे इलाके में काफी लोकप्रिय एवं चर्चित है| 15 नवंबर को सातवें चरण में फुलवारी शरीफ दनियावां, पटना सदर प्रखंड सहित कुल 63 प्रखंडों में मतदान कराए जायेंगे| इसे ध्यान में रखते हुए पंचायत समिति सदस्य के भावी प्रत्याशी रामप्रवेश सिंह जनसंपर्क अभियान के जरिये हर किसी के घर दस्तक देकर अधिक से अधिक लोगों का समर्थन हासिल करने में निरंतर लगे हुए हैं|

ज्ञात हो कि रामप्रवेश सिंह पंचायत समिति सदस्य के रूप में दो बार विजय पताका लहराने में कामयाब हुए हैं| इस बार वे पुनः पंचायत समिति सदस्य के रूप में चुनावी अखाड़े में अपना भाग्य आजमा रहे हैं| अपनी जीत सुनिश्चित करने के लिए वे लगातार जनसंपर्क कर करने के साथ-साथ लोगों की समस्याओं से भी रूबरू हो रहे हैं|

चौथा चरण : 20 अक्टूबर को 36 जिलों के 53 प्रखंड में 
पांचवां चरण : 24 अक्टूबर 38 जिलों में 58 प्रखंड में 
छठा चरण : 03 नवंबर 37 जिलों के 57 प्रखंड में 

सातवां चरण : 15 नवंबर को 37 जिलों के 63 प्रखंड में 
आठवां चरण : 24 नवंबर को  36 जिलों के 55 प्रखंड में 
नौवां चरण :  29 नवंबर को 35 जिलों के 53 प्रखंड में 
10 वां चरण : 08 दिसंबर 34 जिलों के 54 प्रखंड में 
11 वां चरण :  12 दिसंबर को 20 जिलों के 38 प्रखंड में

पत्रकारों से बातचीत के क्रम में भावी प्रत्याशी रामप्रवेश सिंह ने कहा कि जन-जन तक बुनियादी सुविधाएं पहुंचे इसके लिए वे हर मुमकिन कोशिश में जुटे हुए हैं| आगे भी जन कल्याण के लिए वे निरंतर संघर्षशील एवं सक्रिय रहेंगे| सात निश्चय योजना के तहत हर घर नल जल योजना, हर घर शौचालय निर्माण, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, राशन कार्ड, पीएम आवास योजना, हर घर तक गली नाली का निर्माण जैसी सरकार की सभी जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ लोगों तक पहुंचाने के लिए वे प्रतिबद्ध हैं| उन्होंने कहा कि पंचायत की जनता जागरूक हो चुकी है इसलिए जो काम करेगा जनता के दिल में वही राज करेगा| रामप्रवेश सिंह की माने तो सभी जाति-धर्म सम्प्रदाय के लोग एक बार फिर जीत का सेहरा उनके सिर बांधने के लिए तैयार बैठी है| इसके लिए पंचायत के मतदाता 15 नवम्बर (मतदान तिथि) का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

सातवें चरण में चक्की, चौगाई, अगियांव,संदेश, भगवानपुर, रामपुर, शिवसागर, चेनारी, फुलवारीशरीफ,दनियावां,पटना सदर, चंड़ी, नूरसराय, बोधगया, टनकुप्पा, डोभी, वारसलीगंज, काशीचक, मदनपुर, मखदुमपुर, रिविलगंज, जलालपुर, नगरा, गोरैयाकोठी, बसंतपुर,कुचायकोट, भगवानपुर, गोरौल, कॉटी, मीनापुर, छौड़ादानौ, संग्रामपुर, मेहसी, सिकटा, मैनाटांड, सुरसंड, परसौनी, बौरगिनिया, शिवहर, केवटी, जाले, हरलाखी, मधवापुर, सराय रंजन, मौरवा,त्रिवेणीगंज, बनमा इटहरी, बिहारीगंज, बहादुरगंज, कसवा, जलालगढ़, अमदाबाद, मनिहारी, फारबिसगंज, सूर्यगढ़ा शेष क्षेत्र, चेवाड़ा, बेगूसराय,खगड़िया शेष क्षेत्र, जमालपुर,झाझा, रंगराचौक, गोराडीह, शंभुगंज वोटिंग होगी.

 


Create Account



Log In Your Account