वार्ड मेंबर प्रत्याशी शकुंती देवी ने नामांकन पर्चा दाखिल कर जीत का किया दावा

रिपोर्ट: निरंजन कुमार

पटना : बिहार पंचायत चुनाव 2021 के चुनावी दंगल में उतरे प्रत्याशी मतदाताओं का आशीर्वाद पाने की हरसंभव कोशिश में जुटे हुए हैं ताकि विरोधियों को पटखनी देकर रणभूमि में अपने जीत का पताका फहरा सके| वार्ड मेम्बर के रूप में ऐसे ही एक संघर्षशील, जुझारू, कर्मठ, जनप्रिय प्रत्याशी शकुंती देवी ने नामांकन पत्र दाखिल करने के बाद अपनी जीत के प्रति पूरी तरह से आश्वस्त दिखी|  शकुंती देवी ने कहा कि मतदाताओं ने उन्हें अपना भरपूर समर्थन देने का मूड बना लिया है इसलिए जीत सुनिश्चित है| जनता से जुड़ाव कायम करने के लिए पंचायत चुनाव की घोषणा होते ही शकुंती देवी निरंतर अपने समर्थकों के साथ हर घर दस्तक देकर लोगों का विश्वास हासिल करने में जुटी हुई हैं|

पटना जिले के फुलवारी शरीफ प्रखंड स्थित मैनपुर अंदा पंचायत अंतर्गत वार्ड संख्या 15 से वार्ड मेम्बर के रूप में चुनावी समर में तकदीर आजमा रही शकुंती देवी की माने तो लोगों तक सरकारी योजनाओं का लाभ नही पहुँचने से जनता में आक्रोश है| यही कारण है कि वार्ड संख्या 15 में बदलाव की बयार पहले से ही बह रही है| मतदान की तिथि नजदीक आने पर यह अब जोर पकड़ने लगी है| उन्होंने कहा कि वार्ड संख्या 15 की जनता तक बुनियादी सुविधाएं नहीं पहुँच सकी है जो पंचायतवासियों के लिए काफी दुर्भाग्यपूर्ण है|

चौथा चरण : 20 अक्टूबर को 36 जिलों के 53 प्रखंड में 
पांचवां चरण : 24 अक्टूबर 38 जिलों में 58 प्रखंड में 
छठा चरण : 03 नवंबर 37 जिलों के 57 प्रखंड में 
सातवां चरण : 15 नवंबर को 37 जिलों के 63 प्रखंड में 
आठवां चरण : 24 नवंबर को  36 जिलों के 55 प्रखंड में 
नौवां चरण :  29 नवंबर को 35 जिलों के 53 प्रखंड में 
10 वां चरण : 08 दिसंबर 34 जिलों के 54 प्रखंड में 
11 वां चरण :  15 दिसंबर को 20 जिलों के 38 प्रखंड में

15 नवंबर को सातवें चरण में फुलवारी शरीफ दनियावां, पटना सदर प्रखंड सहित कुल 63 प्रखंडों में मतदान कराए जायेंगे|

मीडियाकर्मियों से बात करते हुए शकुंती देवी ने कहा कि सभी धर्म-सम्प्रदाय से जुड़े लोगों का आशीर्वाद उन्हें मिल रहा है| वार्ड 15 के मतदाता उनके साथ हैं क्योकि लोग बदलाव चाहते हैं ताकि वार्ड 15 का सम्पूर्ण विकास हो सके| चुनाव को लेकर मतदाताओं में खासा उत्साह है और जिस प्रकार से पंचायत के लोगों का समर्थन मिल रहा है, ऐसे में उनकी जीत सुनिश्चित है| 15 नवंबर को मतदाता  जीत पर अपनी अंतिम मुहर लगाने के लिए तैयार बैठें है| 

 


Create Account



Log In Your Account