पप्पू यादव की ओर उम्मीद भरी निगाहों से देख रही है बिहार की आवाम : रामचंद्र सिंह यादव

रिपोर्ट: इन्द्रमोहन पाण्डेय

पटना : 2020 का आगाज होते ही नई उम्मीदें, आकांक्षाएं और अपेक्षाओं से लबरेज लोग एक दूसरे को बधाई एवं शुभकामनाएं देने में जुटे हैं| नए साल को यादगार बनाने के लिए हर लम्हे को लोग अलग अलग तरह से सेलिब्रेट कर रहे हैं| सोशल मीडिया व अन्य माध्यमों से लोग देश और दुनिया में रहनेवाले अपनों तक नव वर्ष की मंगलकामनाएं पहुंचा रहे हैं| जन अधिकार पार्टी के नेता व पूर्व विधायक रामचंद्र सिंह यादव ने वर्ष 2020 की समस्त देशवासियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी है|

श्री यादव ने कहा कि यह नया साल हर किसी के जीवन में सुख,शांति और समृद्धि कायम करेगा। हम सब मिलकर सकारात्मक ऊर्जा के साथ राष्ट्र निर्माण में अपनी सहभागिता सुनिश्चित कर समाज में प्रेम, भाईचारा एवं सद्भावना का माहौल कायम रखने की हर संभव कोशिश करेंगे| जनता के आशीर्वाद से 2020 में जन अधिकार पार्टी बिहार में एक मजबूत विकल्प के रूप में उभरते हुए जनता की हर अपेक्षाओं को पूरा करेगा|

रामचंद्र सिंह यादव ने कहा कि 2020 बिहार के लिए चुनावी वर्ष है और मुझे पूर्ण विश्वास है कि यह सबकी आकांक्षाएं एवं मनोकामनाएं पूर्ण करनेवाला वर्ष साबित होगा| बिहार विधानसभा के अंदर नए और युवा चेहरे पहुंचकर जनता की आवाज बुलंद करेंगे| उन्होंने कहा कि बिहारवासियों को अब नए नेतृत्व की तलाश है जो बिहार को नई दिशा प्रदान कर सर्वसमाज को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने के प्रति प्रतिबद्ध होगा| वर्तमान बिहार प्रतिकूल परिस्थियों से जूझ रहा है, ऐसी स्थिति में प्रदेश की आवाम पप्पू यादव की ओर उम्मीद भरी निगाहों से देख रहे हैं|

 


Create Account



Log In Your Account