नीतीश सरकार के विकास कार्यों एवं सुशासन पर आधारित हिंदी वीडियो एल्बम की शूटिंग जारी

रिपोर्ट: रमेश पाण्डेय

पटना : मुख्यमंत्री नीतीश  कुमार के 15 वर्षों के विकास कार्यों  एवं सुशासन पर आधारित  हिंदी विडियो एल्बम की शूटिंग 4 फरवरी से निरंतर जारी है| इस एल्बम की शूटिंग पटना के (एनआईटी) नेशनल इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी घाट स्थित गंगा नदी के दियारा क्षेत्र से प्रारंभ कर बिहार के अलग-अलग लोकेशन से किया जा रहा है| नवंबर 2005 से बिहार की बागडोर संभालने के बाद न्याय के साथ विकास के नारा को सार्थक करते हुए नीतीश सरकार द्वारा पूरे प्रदेश में किये गये बदलाव को इस एल्बम में समाहित किया जायेगा|

धीरज सोनी की अगुवाई में फिल्माए जा रहे इस विडियो एल्बम में विकास कार्यों के अलावा समाज सुधार की दिशा में लिए गये ऐतिहासिक निर्णयों एवं चलाए गये अभियानों को भी गाने के माध्यम से प्रस्तुत किया गया है| बाल विवाह, दहेज़ प्रथा, नशामुक्ति के साथ ही पर्यावरण संरक्षण की दिशा में जल-जीवन-हरियाली अभियान के तहत जल संरक्षण एवं वृक्षारोपण को लेकर मिशन मोड पर किये जा रहे कार्यों की भी विडियो एल्बम में काफी सराहना की गयी है|

लिरिक्स राइटर एवं इस गाने के लेखक हरि नारायण झा, म्यूजिक डायरेक्टर सीताराम सिंह, सोनी कला केंद्र के सचिव व कोरियोग्राफर धीरज सोनी के संयुक्त प्रयास से तीन दिनों तक चलनेवाली इस विडियो एल्बम की शूटिंग बिहार के कई जिलों में की जा रही है|

सोनी कला केंद्र के सचिव धीरज सोनी ने बताया कि हमारी संस्था का यह पहला हिंदी एल्बम है जो बिहार सरकार के साथ ही बिहारवासियों को भी समर्पित है| एल्बम को अंतिम रूप दिए जाने के बाद इसे बकायदा रिलीज किया जाएगा| उन्होंने कहा कि रिलीज करने के बाद यह हिंदी वीडियो एल्बम मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को सौंपा जाएगा| स्कूली लड़कियों के लिए पोशाक योजना, साईकिल योजना, महिलाओं को आरक्षण एवं नारी सशक्तिकरण की दिशा में राज्य सरकार द्वारा लिए गये फैसले से बिहार की महिलाओं का मनोबल काफी बढ़ा है| यही कारण है कि इस कार्य में काफी तादाद में स्वेच्छा से महिलायें जुड़कर सोनी कला केंद्र को हर प्रकार से सहूलियत प्रदान कर रही हैं|

इस हिंदी एल्बम में अशोक शर्मा, किरण शर्मा, राकेश कुमार,पल्लवी नारायण साहु, अनीता सिंह, पुष्पा तिवारी, दीपा राय, सुधा कुमारी, शालिनी सिन्हा, स्नेह लता गुप्ता, साधना भूषण, रीना वर्मा, कौशिक, जेपी सिंह, मंजू लता, नंदन कुमार, सोनू कुमार, दीपू कुमार, राजू कुमार सहित अन्य लोगों ने अभिनय किया|

 


Create Account



Log In Your Account