पुलवामा के शहीदों को जनतांत्रिक विकास पार्टी के कार्यकर्ताओं ने दी श्रद्धांजलि

रिपोर्ट: स्नेहा

पटना : साल 2019 में हुए पुलवामा आतंकी हमले की बरसी पर जनतांत्रिक विकास पार्टी द्वारा प्रदेश कार्यालय में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया, जिसमें  प्रदेश अध्यक्ष संजय मंडल, प्रदेश उपाध्यक्ष बिंदेश्वरी सिंह, प्रदेश अध्यक्ष छात्र परिषद आयुष,  प्रदेश प्रवक्ता संजय मिश्रा, राजा चंद्रवंशी, अविनाश सिंह, सौरव कुमार, नीरज यादव, ऋषभ पटेल, रणवीर सिंह, सम्रित, अभिजित, सम्राट, राशिद, विकास, मधुकर, अलोक, जय निवास, विवेक समेत अन्य लोग श्रद्धांजलि सभा में उपस्थित रहे।

मौके पर संजय मंडल ने कहा कि 14 फरवरी 2019 को जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में हुए कायरतापूर्ण आतंकी हमले में शहीद जवानों को कृतज्ञतापूर्ण श्रद्धांजलि। देश  की सेवा व राष्ट्र-सुरक्षा के प्रति समर्पित भारतीय सेना के जवान राष्ट्र-भक्ति का अप्रतिम उदाहरण हैं। मातृभूमि रक्षार्थ आपका बलिदान महानतम है। उन्‍होंने कहा कि देश के जवानों की शहादत राजनीति का विषय नहीं है। यह देश और देश का ज़र्रा - ज़र्रा अपने सपूतों का ऋणी है। राजनीति जन सेवा और राष्ट्र उत्थान के लिए होती है, देश के सपूतों की शहादत पर सवाल करने के लिए नहीं।


Create Account



Log In Your Account