देशवासियों के दिलों में अटल जी हमेशा अमर रहेंगें: राजीव रंजन

रिपोर्ट: Ramesh Pandey

पटना 17 अगस्त : अटल जी को भारतीय राजनीति का शिखर पुरुष बताते हुए भाजपा प्रदेश प्रवक्ता सह पूर्व विधायक राजीव रंजन ने उनके निधन के बाद भी करोड़ों लोगों के दिलों में हमेशा अमर रहने की बात कही|

उन्होंने कहा “ अटल जी भारतीय राजनीति के उन गिने चुने नेताओं में शामिल हैं, जिन्होंने अपने व्यक्तित्व और कृतित्व से पूरे विश्व भर में व्यापक स्वीकार्यता और सम्मान हासिल किया| उनके निधन के बाद पूरे देश में फैली शोक की लहर और उनकी अंतिम यात्रा में उमड़ा जनसैलाब यह बताने के लिए काफी है कि लोगों के मन में उनके लिए कितनी असीम श्रद्धा है| यह उनके व्यक्तित्व का ही असर है कि 2 सीटों से अपना सफर शुरू कर भाजपा आज दुनिया का सबसे बड़ा राजनीतिक दल बन चुका है| चार दशकों से भी ज्यादा के राजनीतिक समय में वाजपेयी जी 10 बार लोकसभा और 2 बार राज्यसभा के लिए चुने गए| इसके अलावा आजादी के बाद अपना 5 साल का कार्यकाल पूरा कर सकने वाली पहली गैर कांग्रेसी सरकार बनाने का श्रेय भी उन्ही को जाता है| कई राजनीतिक दलों संग गठबंधन कर सफलता पूर्वक सरकार चला लेना उनके उत्कृष्ट राजनीति के बारे में बताता है| जब उन्होंने साल 2004 में पद छोड़ा तो देश की विकास दर 8 प्रतिशत से ऊपर, मुद्रास्फीति 4 फीसदी से नीचे रही तथा साथ ही देश का विदेशी मुद्रा भंडार रिकॉर्ड स्तर पर था और यह सब तब था जब पूरी दुनिया भारत के खिलाफ थी, यही वजह है आज भी उनका कार्यकाल विकास के मामले में सर्वोतम माना जाता है| यह अटल जी की ही देन कही जायेगी कि हमारा देश आज परमाणु शक्ति संपन्न राष्ट्रों में गिना जाता है| परमाणु परिक्षण के बाद देश पर लगे आर्थिक प्रतिबंधों के बावजूद उनके कार्यकाल में देश का विकास के नए आयामों को छूना, अटल जी की कुशल नीतियों और दक्ष आर्थिक प्रबन्धन का सबसे बड़ा सबुत है| इसके अलावा पूरी दुनिया में देश की राष्ट्रभाषा हिंदी को प्रचारित और प्रसारित करने और इसके दुसरे देशों का ध्यान आकर्षित करने में भी अटल जी का उल्लेखनीय योगदान रहा है। अटल जी भले ही आज हमारे बीच नही रहें, लेकिन उनकी यादें और उनका कृतित्व देश के करोड़ों लोगों के हृदयों में हमेशा अमर रहेंगे|”    


Create Account



Log In Your Account