विराट कोहली को लेकर अनुष्का शर्मा ने किया खुलासा, कहा- नही' देते है दखलंदाजी'

रिपोर्ट: किरन पण्डे

शंखनाद डेस्क:बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा और इंडियन क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली की जोड़ी एक ऐसी जोड़ी है, जिसे फैंस सबसे ज्यादा पसंद करते हैं। इस कपल की पर्सनल लाइफ के बारे में जानने के लिए फैंस बेताब रहते हैं। आए दिन ये जोड़ी मीडिया के सामने एक-दूसरे की तारीफ करते रहते हैं। हाल ही में फिल्म 'जीरो' के प्रमोशन के समय अनुष्का ने मीडिया से बातचीत के दौरान अपने जीवन के कई रहस्यों से पर्दा उठाया। अनुष्का ने मीडिया के सामने अपने और पति विराट के रिश्तों के बारे मे भी खुलासा किया। अनुष्का के इस खुलासे के बारे में जानने के बाद आप इस जोड़ी के फैन बनने से नहीं बच पाएंगें। तो चलिए जानें अनुष्का ने विराट को लेकर क्या कहा है। 

फिल्म जीरो के प्रमोशन के दौरान अनुष्का ने बताया कि उनके और विराट के बीच काफी अच्छा तालमेल है। इसी के साथ उन्होंने मजाकिया लहजे मे कहा कि फिल्मों के बारे मे वह विराट से कुछ नहीं पूछती हैं क्योंकि वह कुछ खराब सा आइडिया देंगे। अनुष्का ने आगे कहा कि न तो विराट उनके प्रोफेशन में दखलअंदाजी करते हैं और न ही वह विराट के प्रोफेशन में। अनुष्का के इस खुलासे से आप समझ ही गए होंगे कि इस कपल के बीच कितनी ज्यादा अंडरस्टैडिंग है, जिसे हर कोई पसंद करता है।

आपको बता दें कि हाल ही में अनुष्का- विराट को क्लोदिंग ब्रांड के सीक्वल एड में देखा गया। इस वीडियो दोनों की जोड़ी देखने लायक थी। इस वीडियो को अनुष्का ने अपने सोशल साइट पर शेयर किया था।

बता दें कि अनुष्का इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म को लेकर काफी एक्साइटमेंट हैं। इस फिल्म मे अनुष्का शर्मा विकलांग महिला के किरदार में दिखाई देंगी। आपको बता दें कि इस फिल्म में अनुष्का, शाहरुख खान के अपोजित में नजर आएंगी। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो अनुष्का किरदार प्रसिद्ध वैज्ञानिक स्टीफन हॉकिंग के किरदार से प्रेरित है। आपको बता दें कि फिल्म जीरो 21 दिसंबर को बड़े पर्दे पर रिलीज़ होगी। इस फिल्म को आनंद एल. राई ने निर्देशित किया है। अनुष्का के अलावा शाहरुख खान और कटरीना कैफ फिल्म मे मुख्य भूमिका मे हैं। 

फिल्म का ट्रेलर रिलीज हो चुका है, इसे शाहरुख खान के जन्मदिन पर रिलीज किया गया था। ट्रेलर को काफी शानदार रिस्पॉन्स मिला है। फिल्म में शाहरुख खान एक बौने शख्स का किरदार निभाते नजर आएंगे। वहीं शाहरुख खान और अनुष्का की जोड़ी देखने के लिए फैंस काफी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।


Create Account



Log In Your Account