आज रिलीज़ हुई रजनीकांत और अक्षय कुमार की फिल्म: 2.0

रिपोर्ट: इंद्र मोहन पण्डे

शंखनाद डेस्क:रजनीकांत और अक्षय कुमार स्टारर '2.0' गुरुवार को सिनेमाघरों पर रिलीज हो गई है। इस फिल्म को लेकर फैन्स में काफी एक्साइटमेंट है। तो फिल्म देखने से पहले पढ़ें फिल्म का रिव्यू। सभी लोगों के मोबाइल सबके पास से उड़ने लगते हैं। वसीकरण को इसके बारे में जांच करने के लिए बुलाया जाता है। इसके बाद शहर में मोबाइल फोनों से बनी बड़ी सी चिड़िया आती है और शहर पर हमला करने लगती है। इसके बाद वसीकरण अपने रोबॉट चिट्टी को वापस लाने पर मजबूर हो जाते हैं।

रजनीकांत के फैंस ने अपनी परम्परा को निभाते हुए देश के कई हिस्सों में सिनेमाघरों के बाहर उत्सव मनाया है। कई शहरों में सुबह छह बजे शो शुरू हुए हैं।

आठ साल पहले निर्देशक शंकर ने रोबोट/ इंथिरन को बनाया था और उसके इस दूसरे भाग में उन्होंने आने वाले दिनों में मोबाईल से होने वाले ख़तरे को बताया है। फिल्म पिछले साल ही आने वाली थी लेकिन अब जा कर रिलीज़ हुई है। इस फिल्म को लेकर रजनी और अक्षय के फैंस बेताब थे। दक्षिण भारत और मुंबई में उनका उत्साह आज फूट पड़ा और पूजा पाठ के साथ आतिशबाज़ी करते हुए उन्होंने इस फिल्म का स्वागत किया।

ऐसा नहीं है कि देश में सिर्फ़ रजनीकांत की ही जय जयकार हो रही है। अक्षय कुमार के फैन्स भी उनकी इस फिल्म को लेकर दीवाने हुए जा रहे हैं। ओडिशा में अक्षय कुमार का विशाल कटआउट लगाया गया है।

ऐसा नहीं है कि देश में सिर्फ़ रजनीकांत की ही जय जयकार हो रही है। अक्षय कुमार के फैन्स भी उनकी इस फिल्म को लेकर दीवाने हुए जा रहे हैं। ओडिशा में अक्षय कुमार का विशाल कटआउट लगाया गया है।

नार्थ अमेरिका में 850, यूके में 300, यूरोप में 500 और साऊथ एशिया में करीब 100 स्क्रीन्स पर रिलीज़ हुई 2.0 को लेकर ट्रेड एक्सपर्ट्स की राय है कि ये फिल्म बाहुबली 2 के पहले दिन रिकॉर्ड को तोड़ देगी। हालाँकि ठग्स ऑफ़ हिन्दोस्तान के 52 करोड़ 25 लाख रूपये के कलेक्शन तक पहुंचना फिलहाल संभव नहीं लग रहा है।

दक्षिण भारत के कई शहरों में 2.0 देखने वालों की सिनेमाघरों में 95 प्रतिशत ऑक्युपेंसी थी जबकि उत्तर भारत में 35 से 40 प्रतिशत तक। आज कामकाजी दिन है। कोई छुट्टी का दिन नहीं है इसलिए साऊथ को छोड़ कर देश के बाकी हिस्सों में दिन में दर्शकों की संख्या भरपूर नहीं होगी।


Create Account



Log In Your Account