महीने के इन दिनों में अधिक रोमांटिक होती हैं महिलाएं

रिपोर्ट: sabhar

गर्भधारण की चाहत में जो महिलाएं फर्टिलिटी बढ़ाने से जुड़ी जानकारी की तलाश में हैं उनके लिए काम की जानकारी है। डेलीमेल वेबसाइट पर प्रकाशित शोध की मानें तो महिलाओं के मूड का संबंध फर्टिलिटी से है। ब्रिटेन के शोध की मानें तो मूड की विविधता महिलाओं के मासिक चक्र के अनुसार बदलती है और अलग-अलग चरणों के हिसाब से अलग-अलग मूड महिलाओं को अधिक प्रभावित करते हैं। शोधकर्ताओं के अनुसार, महिलाओं में बार-बार मूड बदलना हार्मोनल बदलाव का संकेत है जबकि पुरुषों के लिए इसके फायदे कम और नुकसान अधिक हैं।आ शोधकर्ताओं ने अपने अध्ययन के आधार पर माना है ओव्यूलेशन के दिनों में महिलाएं अधिक रोमांटिक होते हैं और अपने साथी के प्रति अधिक आकर्षित होती हैं। शोध में पाया गया कि फर्टाइल दिनों में महिलाओं के शरीर में सेक्स हार्मोन अधिक बनते हैं जिस कारण उनका मूड खुश रहता है और वे अधिक रोमांटिक होती हैं। ओव्यूलेशन साइकिल के दौरान महिलाएं प्राकृतिक तौर पर पुरुषों के प्रति अधिक आकर्षित होती हैं और अधिक खुश रहती हैं। गौरतलब है कि मासिक चक्र में ओव्यूलेशन के समय गर्भधारण की सबसे अधिक संभावना होती है। शोधकर्ताओं ने माना कि प्रजनन करने के बाद कुछ समय तक महिलाएं अधिक सतर्क होती हैं और छानबीन अधिक करती हैं। इसकी वजह है उनके शरीर में बढ़ने वाला एस्ट्रोजन नामक सेक्स हार्मोन जो उनके दिमाग की वायरिंग ठीक करता है जिससे वे अपने नवजात शिशु की सुरक्षा के लिए अधिक सतर्क हो जाती हैं। चूंकि उनका दिमाग अधिक सक्रिय होता है इसलिए इन दिनों वे सजग होने के साथ-साथ अधिक छानबीन भी करती हैं। खोजी हुई चीजों को ढूंढ़ना इन दिनों उनके लिए सबसे अधिक आसान होता है।


Create Account



Log In Your Account