स्वर्ण समाज को राजनैतिक बंधुआ मजदुर अब न समझे राजनैतिक पार्टियां- ई0 शंभू नाथ सिन्हा

रिपोर्ट: शिलनिधि

पटना 9 जुलाई :- राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ई शंभू नाथ सिन्हा ने सभी राजनैतिक दलों एवं नेताओं को आगाह किया है| श्री कृष्ण मेमोरियल हॉल में आयोजित राज्य स्तरीय सम्मलेन को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि स्वर्ण समाज को राजनैतिक बंधुआ मजदुर समझने की भूल करना बंद करे सभी राजनैतिक पार्टियाँ| अब स्वर्ण समाज भी राष्ट्रवादी जन कांग्रेस पार्टी के रूप में अपना विकल्प तैयार कर लिया है|

सामाजिक सह राजनैतिक अधिकार सम्मेलन को संबोधित करते हुए श्री सिन्हा ने कहा कि विगत दो दशक से अधिक समय से स्वामी सहजानंद सरस्वती के विचारधारा में आस्था रखनेवाली जमात को विभिन्न पार्टियों के नेताओं द्वारा सामाजिक एवं राजनैतिक  स्तर पर अबतक सिर्फ छला गया है| सत्ता हासिल करने के लिए सभी दलों के नेताओं ने स्वर्ण समाज को मोहरा बनाने का काम किया है| अब सत्ता में सिर्फ भागीदारी ही नहीं बल्कि हिस्सेदारी को ध्यान में रखकर समान विचारधारा वाले दल के साथ  राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी गठबंधन की राजनीति करेगी|

सम्मलेन की अध्यक्षता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डा0 बी0के0 मिश्रा एवं संचालन राष्ट्रीय प्रधान महासचिव डा0 श्यामनंदन शर्मा  ने की| सामाजिक सह राजनैतिक अधिकार सम्मेलन का विधिवत उदघाटन वैदिक मंत्रोच्चार के बीच दीप प्रज्वलित कर भारतीय प्रशानिक सेवा के अवकाश प्राप्त अधिकारी एवं अखिल भारतीय गायत्री परिवार बिहार के संरक्षक मधेश्वर प्रसाद सिंह ने किया|

पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष रविनंदन सहाय ने कहा कि वर्तमान राजनैतिक विकृतियों के बीच राष्ट्रवादी जन कांग्रेस पार्टी सामाजिक आदर्शों को लेकर आगे बढ़ते हुए अपनी एक अलग पहचान बनाएगी|

इस अवसर पर पार्टी उपाध्यक्ष सुभाष, ब्रजेश कुमार अकेला, सतीश शर्मा, डा. संजय कुमार, दिलीप पासवान मनीष कुमार सिंह, प्रदेश युवा अध्यक्ष नवलेश श्रीवास्तव, सैयद मुख़्तार हुसैन, बिपिन कुमार, सतीश कुमार राय, राजकिशोर सिंह, रमाशंकर प्रसाद सिंह, सुनील कुमार सिंह, अर्जुन सिंह कमलेश कुमार, धीरज कुमार सिंह, नवीन कुमार मुन्ना, अमरेन्द्र सहित बिहार के विभिन्न हिस्सों से आये काफी तादाद में लोग मौजूद थें|     

 


Create Account



Log In Your Account