केन्द्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने PMCH से शुरू किया सेवा सप्ताह

रिपोर्ट: सुशांत पाठक

पटना : केंद्रीय मंत्री सह पटनासाहिब सांसद रविशंकर प्रसाद ने पटना स्थित पी.एम.सी.एच से सेवा सप्ताह का शुभारंभ किया | श्री प्रसाद ने पी.एम.सी.एच में एडमिट मरीजों से मिलकर उनके बीच फल वितरण किया| उन्होंने मरीजों की समस्याओं के संदर्भ में पी.एम.सी.एच अधीक्षक को निर्देश दिया ताकि सभी मरीजों का सही ढंग से उपचार हो |

इस मौके पर कुम्हार विधायक अरुण कुमार सिन्हा,बांकीपुर विधायक नितिन नवीन ,पटना महानगर बीजेपी अध्यक्ष सीताराम पांडेय,रामजी सिंह,प्रल्हाद वर्मा,वरुण कुमार सिंह (कला संकृति प्रकोष्ठ सयोंजक, बिहार प्रदेश) तथा कई संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे|


Create Account



Log In Your Account