एक दूसरे की मदद करके ही समाज में व्याप्त परेशानियों का होगा खात्मा : महिला संघ बिहार

रिपोर्ट: किरन पाण्डेय

पटना : महिला संघ, बिहार के तत्वाधान में पाटलिपुत्र कॉलोनी गोसाईंटोला स्थित द कॉरपोरेट इन में ‘नारी शक्ति सम्मान समारोह’ का आयोजन किया| इस समारोह में सम्मिलित उपमुख्यमंत्री रेनू देवी, बिहार महिला आयोग की अध्यक्ष दिलमणि मिश्रा, पटना नगर निगम की महापौर सीता साहू ने नारी सशक्तिकरण सहित अन्य क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करनेवाली महिलाओं को सम्मानित कर उनका मनोबल बढ़ाया|

गौरतलब है कि प्रतिवर्ष महिला संघ, बिहार द्वारा नारी शक्ति सम्मान समारोह का आयोजन किया जाता है| इसी कड़ी में इस वर्ष भी नारी शक्ति सम्मान समारोह का आयोजन कर महिलाओं को सम्मान देकर उन्हें प्रोत्साहित किया गया|

महिला संघ, बिहार की प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मी सिंह, कार्यकारी अध्यक्ष शुभ्रा शिखा, उपाध्यक्ष सत्या सिंह, सचिव मनीषा, महामंत्री मधुबाला, मंत्री हनी सिंह ने अपने वक्तव्य में कहा कि यह संस्था पूरी संवेदनशीलता के साथ अपने मुहिम को आगे बढ़ा रही है| हर इलाके में लोगों का कारवां निरंतर इससे जुड़ता जा रहा है।  महिला संघ, बिहार विगत कई वर्षों से निरन्तर जरुरतमंदों की मदद करता रहा है। इसी तरह से यदि हम एक दूसरे की मदद के लिए आगे आते रहें तो समाज में व्याप्त परेशानियाँ अवश्य ही छँटती चली जाएँगी। उपमुख्यमंत्री रेनू देवी, बिहार महिला आयोग की अध्यक्ष दिलमणि मिश्रा, पटना नगर निगम की महापौर सीता साहू द्वारा महिलाओं को प्रोत्साहित करना प्रेरणादायक है| यह समारोह महिलाओं के मनोबल और उनकी दृढ़ इच्छाशक्ति को मजबूती प्रदान करेगा| साथ ही महिला संघ बिहार की मुहिम को और सशक्त बनाएगा।

इस अवसर पर महिला संघ, बिहार की प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मी सिंह, कार्यकारी अध्यक्ष शुभ्रा शिखा, उपाध्यक्ष सत्या सिंह, सचिव मनीषा, महामंत्री मधुबाला, मंत्री हनी सिंह सहित संस्था से जुड़ी अन्य कई महिलायें उपस्थित थीं|

 


Create Account



Log In Your Account