किंगफिशर डूबा, फिर भी रईस हैं माल्या, दुनियाभर में हैं 26 प्रॉपर्टीज

रिपोर्ट: शंखनाद न्यूज़

भारतीय कारोबारी विजय माल्या किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। 59 साल के माल्या का आज बर्थ डे (जन्म- 18 दिसंबर 1955) है। लिकर किंग के नाम से मशहूर माल्या यूबी ग्रुप के चेयरमैन हैं। देश-दुनिया में उनकी काफी विवादास्पद छवि है। शातिर बिजनेसमैन से लेकर लोग उन्हें पार्टी लवर के रूप में भी जानते हैं। पिछले कुछ समय से माल्या के लिए वक्त अच्छा नहीं चल रहा है। उनकी एयरलाइन्स कंपनी किंगफिशर लगातार विवादों में है। किंगफिशर की खस्ता हालत के बाद माल्या दुनिया के अरबपतियों की लिस्ट से बाहर हो चुके हैं। इसके बावजूद उनकी रईसी पर कोई खास फर्क नहीं पड़ा है। इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि इसी साल उन्होंने अपनी आईपीएल टीम के लिए क्रिकेटर युवराज सिंह को 14 करोड़ रुपए में खरीदा था। गोवा में है किंगफिशर विला- माल्या अपनी लग्जरी लाइफ स्टाइल, हाई प्रोफाइल पार्टियों और विलासिता के लिए जाने जाते हैं। दुनियाभर में उनके कई आलीशान घर और विला हैं। इनमें से कुछ भारत तो कुछ विदेशों में हैं। भारत के गोवा में माल्या का आलीशान ‘किंगफिशर विला’ है। खास बात ये है कि माल्या का ये विला सड़क से लेकर बीच तक फैला हुआ है। इसमें तीन ग्रैंड साइज लग्जरी बेडरूम, एक बड़ा लिविंग रूम और एक बड़ा गार्डन है। इस घर को माल्या ने खास गोवा की स्टाइल में डिजाइन करवाया है। बेंगलुरु में किंगफिशर टावर- बेंगलुरु शहर की पहचान अब विजय माल्या के किंगफिशर टावर से भी होती है। 34 फ्लोर की इस टाउनशिप में 3 ब्लॉक्स में 82 अपार्टमेंट्स हैं। इसमें से 72 को बेच दिया गया है। यहां माल्या का पेंट हाउस भी है, जो 33वें और 34वें फ्लोर पर स्थित है। इसमें शानदार हेलिपैड बनाया गया है। यहां के एक फ्लैट की कीमत 20 करोड़ रुपए थी। न्यूयॉर्क में पेंटहाउस- शहर के सबसे महंगे अपार्टमेंट में से एक ट्रंप प्लाजा में माल्या का एक पेंटहाउस है। क्लिफ्टन एस्टेट- माल्या का ये आलीशान घर साउथ अफ्रीका के जोहानिसबर्ग की सबसे महंगी स्ट्रीट में स्थित है। चार मंजिला इस मैंशन से क्लिफ्टन बीच का शानदार नजारा दिखता है। इस मैंशन में बेडरूम टॉप फ्लोर पर बनाए गए हैं। साथ ही, शानदार जिम और कार गैरेज भी है। जानिए विजय माल्या की लाइफ स्टाइल से जुड़े कुछ फैक्ट्स- »» माल्या का सबसे पुराना और शानदार घर कैलिफोर्निया में है। इसे उन्होंने 1987 में खरीदा था। ये घर करीब 11 हजार वर्गफीट में फैला हुआ है। »» साउथ अफ्रीका के जोहानिसबर्ग के पास माल्या एक मबालू गेम लॉज के भी मालिक हैं। 12 हजार हेक्टेयर में फैला ये यहां का सबसे बेहतरीन गेम लॉज है। यहां बड़ी संख्या में पक्षी और जानवर भी पाले गए हैं। »» माल्या की विलासिता का एक नजारा फ्रांस के फ्रेंच रिवेरा के आइलैंड लर्निस (Lernis) में भी देखने को मिलता है। यहां Sainte-Marguerite आइलैंड पर भी उनकी प्रॉपर्टी है, जिसे उन्होंने करीब 350 करोड़ रुपए में खरीदा था। इसे ‘द ग्रैंड गार्डन’ नाम दिया गया। »» माल्या का घोड़ों के प्रति प्रेम जगजाहिर है। इसके लिए कर्नाटक के टुमकुर में माल्या ने आलीशान हॉर्स फार्म हाउस खरीदा है। करीब 400 एकड़ में फैले इस फार्म हाउस में माल्या हॉर्स राइडिंग का भरपूर मजा लेते हैं। यहां आधी जमीन पर घोड़ों के खाने की चीजों की खेती की जाती है। घोड़ों के लिए यहां एक मेडिकल केयर सेंटर और वाटर प्यूरिफिकेशन प्लांट भी है। »» दुनियाभर में माल्या कुल 26 प्रॉपर्टीज के मालिक हैं, जो स्कॉटलैंड, मोनाको, न्यूयॉर्क, साउथ अफ्रीका, मुंबई, बेंगलुरु और नई दिल्ली में स्थित हैं। »» विजय माल्या को पार्टी लवर के रूप में जाना जाता है। उनकी हाई प्रोफाइल पार्टीज हमेशा ही चर्चा में रहती हैं। »» उनका पसंदीदा हॉलिडे डेस्टिनेशन फ्रांस के पास St. Barts Island है, जो अपने 14 लग्जरी बीच, शानदार ग्रीनरी, वॉल्केनिक रॉक्स के लिए मशहूर है। वहीं, भारत में माल्या ज्यादातर गोवा में छुट्टियां बिताना पसंद करते हैं। »» माल्या Audemars Piguet ब्रान्ड की घड़ियां पहनना पसंद करते हैं। »» ज्वैलरी, खासकर हीरा पहनने के शौकीन माल्या के ब्रेसलेट, अंगूठी और कानों की बालियों में कई महंगे हीरे जड़े हैं। »» कोस्टल फूड खाने के शौकीन माल्या को चिकन करी और केन फिश बेहद पसंद है। इसके अलावा उन्हें मसाला डोसा भी पसंद है।


Create Account



Log In Your Account