रिकॉर्ड पारी खेलने वाले क्रिकेटर को मुंबई पुलिस ने किया गिरफ्तार

रिपोर्ट: ramesh pandey

एक हजार रन की ऐतिहासिक पारी खेलकर दुनियाभर में पहचान बनाने वाले मुंबई के युवा क्रिकेटर प्रणव धनावड़े को शनिवार मुंबई पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। एक टीवी चैनल के एसोसिएट एडीटर ने ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी कि मुंबई के वंडर ब्वॉय को मुंबई पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। प्रणव को केवल इसलिए गिरफ्तार इसलिए किया गया क्योंकि वह उस विरोध प्रदर्शन का हिस्सा थे जो उनके खेल के मैदान को हैलीपैड बनाए जाने का विरोध कर रहा था। एक कार्यक्रम में भाग लेने आ रहे केंद्रीय मानव संसाधन मंत्री प्रकाश जावड़ेकर का हैलीकॉप्टर को इस जगह पर लैंड करना है। इसी मैदान पर धनावड़े क्रिकेट खेलते हैं। कल्याण के सुभाष मैदान पर पिच के करीब हैलीपैड का निर्माण किया जा रहा था। धनावड़े सहित कई स्थानीय खिलाड़ियों ने इसके खिलाफ विरोध किया। विरोध से पहले धनावड़े ने स्थानीय प्रशासन से हैलीपैड को पड़ोस के किसी क्षेत्र में स्थानांतरित करने का अनुरोध किया था क्योंकि यहां हैलीपैड बनने के कारण उनका खेल प्रभावित होगा। लेकिन उनकी बात का स्थानीय प्रशासन के अधिकारियों पर कोई असर नहीं हुआ। जब उनकी बात नहीं सुनी गई तो इस युवा खिलाड़ी ने विरोध करने का फैसला किया। विरोध किए जाने के दौरान ने केवल घनावड़े को पुलिस ने मारा बल्कि उन्हें हिरासत में भी ले लिया। इसके बाद उसके विरोध का समर्थन करने कारण पुलिस ने प्रणव के माता-पिता को भी हिरासत में ले लिया। इसी साल जनवरी में भंडारी कप इंटर स्कूल प्रतियोगिता में केसी गांधी हायर सेकेंड्री स्कूल की ओर से खेलते हुए धनावड़े ने आर्य गुरुकुल की टीम के खिलाफ 327 गेंद पर नाबाद 1009 रन बनाए थे। इस पारी के दौरान उनका स्ट्राइक रेट 308.56 था। इस दौरान प्रणव ने 116 साल पुराना रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। इसके बाद मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन ने प्रणव को अगले पांच साल 10 हजार रुपये मासिक सहायता देने का फैसला किया। मुंबई की अंडर 16 टीम में सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर को प्रणव धनावड़े पर वरीयता दिए जाने को लेकर भी विवाद हुआ था।


Create Account



Log In Your Account